Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: Lalan Singh को OUT कर एक्शन में आए Nitish Kumar, दिल्ली में की कांग्रेस को टेंशन देने वाली मीटिंग

नीतीश ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से नई दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर आधा दर्जन से अधिक राज्यों से पहुंचे जदयू के प्रतिनिधिमंडल से करीब दो घंटे तक बैठक की। इस दौरान कई राज्यों से आए नेताओं ने कहा कि वे लोग जदयू प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव में उतरना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि आप अपने यहां सीटों को चिन्हित कर बताएं।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 30 Dec 2023 09:38 PM (IST)
Hero Image
Lalan Singh को OUT कर एक्शन में आए Nitish Kumar। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर शनिवार की शाम नई दिल्ली से पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारा लगाए और विश्वास प्रकट किया कि अब पार्टी पहले से अधिक मजबूत होगी और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ेगा।

इससे पहले नई दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर नीतीश ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से करीब दो घंटे तक बैठक की। आधा दर्जन से अधिक राज्यों से पहुंचे जदयू के प्रतिनिधिमंडल से उन्होंने अलग-अलग बात की। 

इन राज्यों के जदयू नेताओं संग की बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह 12.30 बजे तक दिल्ली स्थित अपने आवास पर विभिन्न राज्यों से पहुंचे जदयू नेताओं को साथ-साथ अलग बैठक की।

इस क्रम में यूपी, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आए जदयू नेताओं के साथ मुख्यमंत्री ने बातचीत की।

सीटों को चिन्हित करने का दिया निर्देश

इस दौरान कई राज्यों से आए नेताओं ने कहा कि वे लोग जदयू प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव में उतरना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि आप अपने यहां सीटों को चिन्हित कर बताएं।

उन्होंने सभी राज्यों से आए नेताओं से पार्टी के संगठन पर भी बातचीत की। यह टास्क भी दिया कि संगठन की मजबूती पर ध्यान दीजिए। 

कई राज्यों से पहुंचे नेताओं ने मुख्यमंत्री से अपने राज्य में कार्यक्रम आयोजित करने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जरूर समय निकालेंगे।

इस बैठक में कुछ देर के बाद जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी पहुंच गए। जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे।

कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन

नीतीश कुमार की यह मीटिंग कांग्रेस को टेंशन देने वाली साबित हो सकती है। जेडीयू अगर पार्टी के विस्तार पर संजीदा होती है, तो वह INDI गठबंधन के सामने अन्य राज्यों में भी दावेदारी पेश कर सकती है। कांग्रेस के लिए जेडीयू के बाहर सीट देना आसान नहीं होगा

एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

वहीं देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एक साथ पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों का बड़ा हुजूम मौजूद था।

नीतीश कुमार ने भीड़ में पैदल आकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके स्वागत में बड़ा जनसमूह एयरपोर्ट परिसर में मौजूद था।

नीतीश कुमार के समर्थन में जोरदार नारेबाजी हो रही थी। मुख्यमंत्री ने समर्थकों से उनके पास भीड़ में जाकर भेंट की। उनका अभिवादन स्वीकार किया।

नीतीश के नेतृत्व पर पूरा विश्वास

इस दौरान वह अपने वाहन के गेट पर खड़े भी हुए और लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उनके साथ ललन सिंह भी मौजूद थे। कुछ देर रूककर मुख्यमंत्री अपने आवास के लिए निकल गए।

एयरपोर्ट पर पहुंचे जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। उनके नेतृत्व में 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू को बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 में जातिगत गणना पर खेला करेंगे Nitish Kumar, इस मुद्दे पर भी बना रहे बड़ा गेम प्लान

Bihar Politics: 'मैंने तो डेढ़ महीने पहले ही...' Lalan Singh ने JDU विधायकों को तोड़ तेजस्वी को CM बनाने पर कह दी बड़ी बात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें