Move to Jagran APP

'नीतीश ने देश के 63 प्रतिशत वोट को एकजुट कर दिया', CM के बयान पर विवाद के बीच पूर्व सांसद का दावा

Bihar Poltiics बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए गए बयान पर विवाद छिड़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बीच प्रदेश युवा जदयू कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व सांसद ने सीएम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जदयू नेता और सीएम नीतीश कुमार ने देश के 63 प्रतिशत वोट को एकजुट किया है।

By Dina Nath SahaniEdited By: Yogesh SahuUpdated: Thu, 09 Nov 2023 06:23 PM (IST)
Hero Image
'नीतीश ने 63 प्रतिशत वोट को एकजुट कर दिया', CM के बयान पर विवाद के बीच पूर्व सांसद का दावा

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर ऐतिहासिक काम किया है।

इससे देश का 63 प्रतिशत वोट एकजुट हुआ है। आइएनडीआइए गठबंधन की मजबूती से भाजपा डरी हुई है। आने वाले छह माह देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।

युवा जदयू कार्यकारिणी की बैठक

बुधवार को उन्होंने पार्टी मुख्यालय में प्रदेश युवा जदयू की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। संगठन की नेता निवेदिता मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

उन्होंने बैठक में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डा.बीआर आंबेडकर, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी और जननायक कर्पूरी ठाकुर युवाओं की असली पूंजी हैं।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

चुनौतियां अनेक हैं...

युवा पीढ़ी के सामने आज एक नहीं, बल्कि अनेक चुनौतियां हैं। देश के प्रगति और उत्थान में सबसे अधिक योगदान नौजवानों का होता है।

हमें यह भी समझने की आवश्यकता है कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए छात्र और युवा संगठन एक प्रयोगशाला है जहां युवाओं को प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि उस पार्टी की नीति और सिद्धांत की समझ विकसित हो सके।

बैठक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद ललन सर्राफ, युवा जदयू के अध्यक्ष नीतीश पटेल, इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह दांगी समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : 'मैं मुसहर हूं इसलिए जलील किया', मांझी का Nitish Kumar पर पलटवार, कहा-औकात है तो ललन सिंह के खिलाफ बोलकर दिखाएं

यह भी पढ़ें : नीतीश के 'गंदी बात' वाले बयान के बचाव में NCERT की किताबों का दिया हवाला, बचाव में उतरे JDU के कई मंत्री

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।