Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JDU Candidates List: लालू के बाद नीतीश कुमार भी एक्टिव, 16 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल; केवल 3 पर नए प्रत्याशी

लालू यादव ने 10 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं। उनके बाद नीतीश कुमार भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने 16 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। सिर्फ तीन सीटों पर नए उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। सिवान से कविता सिंह की जगह अब विजयलक्ष्मी जदयू के टिकट पर मैदान में होंगी। वह जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 22 Mar 2024 08:19 PM (IST)
Hero Image
लालू के बाद नीतीश कुमार भी एक्टिव, 16 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल; केवल 3 पर नए प्रत्याशी

राज्य ब्यूरो, पटना। एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत जदयू के खाते में जो 16 सीटें आयीं हैं उसके लिए पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। केवल तीन लोकसभा क्षेत्रों में जदयू ने अपने प्रत्याशी बदले हैं।

सिवान से कविता सिंह की जगह अब विजयलक्ष्मी जदयू के टिकट पर मैदान में होंगी। वह जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं। वहीं, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू की जगह देवेश चंद्र ठाकुर जदयू के उम्मीदवार होंगे।

किशनगंज से जदयू ने इस बार मुजाहिद आलम को अपनी पार्टी से टिकट देने का फैसला किया है। वहीं सीट शेयरिंग के तहत जदयू के खाते में आयी शिवहर सीट से जदयू की टिकट पर लवली आनंद चुनाव मैदान में होंगी।

आधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों के नाम एनडीए एक साथ घोषित करेगा।

बिना बदलाव के इन सीटों पर जदयू के प्रत्याशी

  • भागलपुर- अजय कुमार मंडल
  • बांका- गिरधारी यादव
  • गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन
  • जहानाबाद- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी
  • झंझारपुर- रामप्रीत मंडल
  • कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी
  • मधेपुरा- दिनेशचंद्र यादव
  • मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
  • नालंदा- कौशलेंद्र
  • पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
  • सुपौल- दिलेश्वर कामत
  • वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार

ये भी पढ़ें- RJD Candidates List: लालू यादव ने इन सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार, 10 प्रत्याशियों को दे दिया सिंबल

ये भी पढ़ें- अब सिर्फ Lalu Yadav की चलेगी? कांग्रेस से बिना पूछे वाम दलों को दे दीं इतनी सीटें, महागठबंधन में बवाल तय

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें