Move to Jagran APP

Nitish Kumar: नीतीश कुमार किसे देंगे अपनी कुर्सी? 24 घंटे में हो जाएगा फैसला, अटकलों का बाजार गर्म

शनिवार को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। इस बैठक में नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। यह कहा जा रहा कि जदयू के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम की घोषणा संभव है। नीतीश कुमार किसी युवा नेता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना सकते हैं। किसी को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का दायित्व दिए जाने की भी चर्चा है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Rajat Mourya Published: Fri, 28 Jun 2024 09:00 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2024 09:00 PM (IST)
नीतीश कुमार जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लेंगे बड़ा फैसला।

राज्य ब्यूरो, पटना। JDU National Executive Meeting जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली में शनिवार को 11 बजे से आरंभ होगी। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को ले राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से नीतीश कुमार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

यह कहा जा रहा कि जदयू के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम की घोषणा संभव है। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा कि नीतीश कुमार की व्यस्तता आने वाले समय में विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ेगी। ऐसे में वह किसी युवा नेता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना सकते हैं। किसी को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का दायित्व दिए जाने की भी चर्चा है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव व अन्य पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

इस बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से नीतीश कुमार का संबोधन होगा। मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह व रामनाथ ठाकुर के अतिरिक्त लोकसभा व राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता का भी संबोधन होगा।

एक साथ कई एजेंडे पर विमर्श

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक साथ कई मुद्दों पर विमर्श होगा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण संपन्न हुए आम चुनाव में जदयू के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा होनी है।

जिन सीटों पर जदयू की हार हुई और जहां से जीते वहां किस तरह से पार्टी का परेशानी हुई, कोर वोट बैंक किस तरह से काम किया और गठबंधन के घटक दलों का सहयोग किस स्तर पर रहा इस पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा प्रस्तावित है। अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर भी बातें होनी हैं।

सभी राज्यों के जदयू प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के उन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे जहां पार्टी का संगठन काम कर रहा। दक्षिण और उत्तर पूर्व राज्यों का प्रतिनिधित्व भी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार या सम्राट चौधरी... आखिर किसपर है अश्विनी चौबे का निशाना? एक बयान से कर दिया 'खेला'

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार और सम्राट ने की 'सीक्रेट मीटिंग', दिल्ली जाने से पहले पटना में अचानक क्या हुआ?


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.