Move to Jagran APP

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के पास है बिहार विधानसभा की चाबी? 125 का फॉर्मूला सब पर पड़ेगा भारी

Nitish Kumar बिहार में जदयू-राजद और नीतीश-लालू के बीच सियासी खटपट के बाद नई अटकलों का दौर जारी है। कयास हैं कि नीतीश कुमार अगले हफ्ते तक नई सरकार का गठन कर सकते हैं। इसमें उन्हें एनडीए में शामिल दलों का समर्थन मिल सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि विधानसभा में सीटों का कौन सा गणित नीतीश भिड़ा सकते हैं।

By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Published: Fri, 26 Jan 2024 06:11 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jan 2024 06:11 PM (IST)
Nitish Kumar : नीतीश कुमार के पास है बिहार विधानसभा की चाबी, 125 का फॉर्मूला सब पर पड़ेगी भारी

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर अटकलों का दौर जारी है। कयास हैं कि नीतीश कुमार अगले हफ्ते महागठबंधन (Mahagathbandhan) के अपनी सहयोगी पार्टी राजद को छोड़ सकते हैं। वह भाजपा के समर्थन से नई सरकार बना सकते हैं।

कयासों के बीच भाजपा नेता ने भी दावा किया है कि जदयू (JDU) और भाजपा (BJP) के बीच अब अंतिम दौर की बातचीत हो रही है। अगले 48 घंटे में फैसला भी हो सकता है। यदि वाकई ऐसा होता है तो नई सरकार बनाने के लिए 125 का फॉर्मूला बाकी दलों पर भारी पड़ सकता है।

राजभवन में भाजपा नेता से बातचीत करते दिखे नीतीश

बिहार में सियासत कैसे रंग बदल रही है, इसकी एक बानगी शुक्रवार शाम राजभवन में देखने को मिली। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। हालांकि, इस दौरान उनके बीच में अशोक चौधरी भी बैठे हुए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

क्या है 125 का फॉर्मूला

  • कयास हैं कि बिहार में अगली सरकार जदयू, भाजपा और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के बीच गठबंधन के माध्यम से बन सकती है।
  • बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है। सरकार बनाने के लिए दो तिहाई बहुमत के तहत 122 विधायकों के समर्थन का जरूरत होती है।
  • विधानसभा में जदयू के पास अभी 45 विधायक हैं। भाजपा के 76 विधायक हैं। हम के पास 4 विधायक हैं। इनको जोड़ने पर कुल संख्या 125 हो जाती है।
  • ऐसे में बिहार में इस नए फॉर्मूले और नए गठबंधन के माध्यम से नई सरकार बन सकती है। इसमें नीतीश की जदयू का रोल सबसे अहम है, क्योंकि उसके समर्थन के बगैर भाजपा या राजद अपने बल पर सरकार नहीं बना सकते हैं।
  • वहीं, विधानसभा में कांग्रेस के 12 विधायक हैं। यह संख्या बल के लिहाज से बहुत ही मामूली संख्या है।

भाजपा विधायक का बड़ा दावा

इससे पहले भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने शुक्रवार को साफ कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में आने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ बीते एक महीने से चल रहा है।

ज्ञानू ने सियासी अटकलों को लेकर अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि बात बहुत आगे तक बढ़ चुकी है। उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा कि अगले 48 घंटे में इस पर फैसला हो जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

भाजपा सांसद ने नीतीश को बताया हार्ड बार्गेनर

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्र नीतीश कुमार को हार्ड बार्गेनर बताया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार ने भाजपा की ओर इशारा करके लालू यादव को डरा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश जब टाइट हो गए तो दूसरे ही दिन लालू पिता-पुत्र उनके घर पहुंच गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar की NDA में वापसी का बड़ा संकेत? BJP नेता ने दरवाजे खुलने को लेकर कही ये बात

Chirag Paswan: नीतीश कुमार के आने से चिराग पासवान नाराज? एनडीए से गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

Bihar Politics: नीतीश कुमार आज ही मारेंगे पलटी? एनडीए के दिग्गज नेता की पोस्ट से सियासी भूचाल, दिल्ली में बढ़ी हलचल

Bihar Politics : 'मोदी के अश्वमेध के घोड़े को बिहार में बांध देंगे नीतीश', RJD नेता CM के सपोर्ट में उतरे


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.