Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: 'लालू राज में CM हाउस के अंदर...', ये क्या बोल गए नीतीश कुमार के मंत्री; कहा- लाचार थी पुलिस

Bihar Politics नीतीश सरकार में मंत्री और भाजपा नेता मंगल पांडेय ने लालू-राबड़ी राज को याद करते हुए राजद पर हमला बोला है। मंगल पांडेय ने कहा कि लालू राज में सीएम हाउस अपराधियों का पनाहगाह बन गया था। उन्होंने कहा कि आज राजद लालू-राबड़ी राज की प्रेतछाया से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है लेकिन जनता सब जानती है।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 16 Sep 2024 08:03 PM (IST)
Hero Image
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने लालू-राबड़ी राज पर बोला हमला।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राजद 15 साल के लालू-राबड़ी राज की प्रेतछाया से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है। मगर बिहार की जनता जानती है कि लालू के राज में कैसे सीएम हाउस से अपराधियों को संरक्षण मिलता था। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया जाता था। यही वजह है कि कुशासन वाले राज को लोग आज तक नहीं भूले हैं।

उन्होंने कहा कि लालू यादव को अपराध, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए याद किया जाता है। उनके राज में सीएम हाउस अपराधियों व अपहरणकर्ताओं का पनाहगाह बन गया था। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार न किसी को फंसाती है और न बचाती है।

बिहार में सुशासन का राज

पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन का राज है। यहां अपराध करने वालों को छोड़ा नहीं जाता है, तुरंत कार्रवाई होती है। क्रिमिनल को पकड़कर जेल में डाल दिया जाता है। कोई क्राइम करके बच नहीं सकता है। लालू के राज में पुलिस एफआइआर दर्ज करने के लिए भी अपने राजनीतिक आका की ओर देखती रहती थी।

जदयू वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में : राजीव रंजन

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने साेमवार को कहा कि जदयू वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में है। उनकी पार्टी और राजग की राय एक समान है।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हम यह मानते हैं कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश में नीतियों की निरंतरता जारी रहेगी। बार-बार होने वाले चुनाव से विकास योजनाओं की गति अवरुद्ध होती है।

मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर आएंगे। विकास कार्य भी निर्बाध गति से जारी रहेगा। विकास से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। राजकीय व्यय भी कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Lalu Yadav: लालू यादव जाएंगे दिल्ली, तेजस्वी रहेंगे पटना में; 19 सितंबर को कुछ बड़ा होने वाला है?

राहुल गांधी को 'आतंकवादी' कहे जाने पर सियासी बवाल, कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी से कर दी बड़ी मांग

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर