Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nitish Kumar: कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर ये क्या बोल गए नीतीश, कहीं RJD से रार के संकेत तो नहीं?

Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत महान समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और उनके बेटे को लेकर बड़ा बयान दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि 2007 से हमलोग लगातार भारत रत्न की मांग करते रहे। 2023 तक लगातार इसके पक्ष में बोलते रहे। नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी जी ने समाज के हरेक तबके के लिए काम किया। पिछड़ा-अतिपिछड़ा के लिए काम किया।

By Mukesh Kumar Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Wed, 24 Jan 2024 04:29 PM (IST)
Hero Image
नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के बहाने लालू यादव पर साधा निशाना (जागरण)

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Bihar Political News Today: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम पहुंचे थे। वे यहां मीडिया के सामने रामनाथ ठाकुर के साथ पहुंचे थे।

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा

नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि  2007 से हमलोग लगातार भारत रत्न की मांग करते रहे हैं। 2023 तक लगातार इसके पक्ष में बोलते रहे। लेकिन शाम में उनलोगों ने तय कर दिया। इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। इसकी मांग बहुत दिनों से की जा रही थी।

कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर नीतीश कुमार ने क्या कुछ कहा?

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि हमलोग कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से काम कर रहे हैं। राज्यसभा सदस्य और कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर की ओर इशारा करते हुए सीएम ने कहा कि कर्पूरी जी ने कभी अपने बेटे को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया, उन्होंने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। वह सिद्धांत पर काम करते थे।

अब नीतीश के इस बयान से साफ लग रहा है कि कहीं पर इशारा और कहीं पर निशाना है। नीतीश के बयान से आरजेडी से दूरी की भी अटकलें लगने लगी हैं। आखिर परिवारवाद पर निशाना साधकर आरजेडी से दूरी के संकेत तो नहीं दे रहे नीतीश कुमार।

हालांकि, हम उनको बढ़ा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। पहले मंत्री थे, अब राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी में शानदार काम कर रहे हैं।

इसके पूर्व सीएम नीतीश ने जननायक की जीवन चरित्र पर आधारित एक स्मारिका का भी लोकार्पण किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। मौके पर विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, अजय कुमार के अलावा काफी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कर्पूरी ठाकुर ने ही पहले शराबबंदी की थी

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि कर्पूरी जी ने समाज के हरेक तबके के लिए काम किया। पिछड़ा-अतिपिछड़ा के लिए काम किया। पहली बार शराबबंदी की। देश में सबसे पहले उन्होंने ही इस अहम विषय को छुआ। उनका व्यापक असर देशभर में हुआ। हमलोग भी बिहार में कर रहे हैं। वे व्यक्तिगत रूप से भी हमें मानते थे। उनके निधन के बाद हमलोगों ने उनके बताए रास्ते पर काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें

सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर्पूरी ठाकुर, करोड़ों देशवासियों के दिल और दिमाग में आज भी जीवित हैं जननायक

Bharat Ratna: अब तक 49 हस्तियों को मिला है भारत रत्न, बिहार के चार लोगों को मिला है यह सर्वोच्‍च सम्मान


आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर