Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nitish Kumar Resign: इस्तीफे के बाद CM नीतीश की आई पहली प्रतिक्रिया, RJD पर बोला बड़ा हमला; इस बात पर जताई नाराजगी

Nitish Kumar Resign बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना त्याग पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश को फोन भी किया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन कर नीतीश कुमार बधाई दी। वहीं इस्तीफा के बाद नीतीश ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

By Jagran News Edited By: Mukul KumarUpdated: Sun, 28 Jan 2024 12:04 PM (IST)
Hero Image
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना त्याग पत्र राज्यपाल को सौंपा

जागरण संवाददाता, पटना। Nitish Kumar Resign बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने अपना त्याग पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर नीतीश कुमार को बधाई दी है। वहीं, इस्तीफा के बाद नीतीश ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। 

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह शीघ्र ही आगे की रणनीति घोषित करेंगे। कहा कि महागठबंधन सरकार खत्म हो चुकी है। नीतीश ने कहा कि महागठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वहीं, सरकार के कामकाज का राजद (RJD) द्वारा श्रेय लेने पर नीतीश ने नराजगी जताई। 

मुख्यमंत्री ने कहा आइएनडीआइए बनाने और कामकाज आगे बढ़ाने का काफी प्रयास किया लेकिन अन्य लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।

— ANI (@ANI) January 28, 2024

मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश ने कहा कि आज मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार भंग करने के लिए भी कहा है। यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं था...मुझे सभी से विचार मिल रहे थे। मैंने उन सभी की बात सुनी। आज सरकार भंग हो गयी है।

यह भी पढ़ें-

Nitish Kumar Resign: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र, अब भाजपा-हम के समर्थन से 9वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ! 

Nitish Kumar ने CM पद से दिया इस्तीफा, NDA के साथ इस फॉर्मूले से बनाएंगे सरकार