Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Farmer News: बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले, अब 8 घंटे की जगह मिलेगी 14 घंटे बिजली, CM नीतीश का एलान

Bihar News बिहार के कई इलाकों में बारिश कम हुई है जिसके चलते किसानों को खेत पटाने की नौबत आ गई है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कुछ जिलों में अल्प वर्षापात की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को आठ घंटे की जगह 14 घंटे बिजली की उपलब्ध कराने कहा है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 26 Jul 2024 05:46 PM (IST)
Hero Image
नीतीश कुमार ने बिहार के किसानों को दे दी राहत (जागरण)

राज्य ब्यूराे, पटना। Bihar Farmer News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में अल्प वर्षापात की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को आठ घंटे की जगह 14 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

वर्षा की कमी वाले इलाके के किसानों को डीजल अनुदान मिले

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा की कमी की स्थिति को देखते हुए इच्छुक किसानों को डीजल अनुदान की स्वीकृति दी जाए। उन्होंने कहा कि जल संसाधन किसानों के हित में नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को सहूलियत हो।

बाढ़ और सुखार दोनों का ध्यान रखें अधिकारी

बैठक में मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया कि बाढ़ और सुखाड़ दोनों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहें। हर चीज पर नजर रखनी है, पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ लाेग लगे रहेंगे ताे आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी।

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को वर्षापात की स्थिति से अवगत कराया। आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने धान एवं मक्का की खेती के बारे में जानकारी दी।

समीक्षा बैठक में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार तथा कई अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

Siwan News: किसानों को डीजल खरीद पर मिलेगा अनुदान, फटाफट कर लें आवेदन

Bihar Farmers: इस साल 10 लाख नए कृषकों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड, नीतीश सरकार ने सेट किया टारगेट