Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशुभ कहना गरीबों का अपमान', नित्यानंद राय का लालू यादव पर पलटवार

राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अशुभ कहना गरीबों का अपमान है। महागठबंधन सरकार विकास के नाम पर धोखा कर रही है। लालू-नीतीश के 33 वर्षों के शासन में खेलों का विकास नहीं हो पाया। लालू प्रसाद को प्रधानमंत्री को अशुभ कहने के लिए देश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

By Jagran NewsEdited By: Jeet KumarUpdated: Thu, 23 Nov 2023 11:09 PM (IST)
Hero Image
नित्यानंद राय बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशुभ कहना गरीबों का अपमान

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशुभ कहे जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल का तेजी से विकास हुआ है। खेल को प्रोत्साहन दिए जाने के कारण भारत नित्य नए परचम लहरा रहा है।

प्रधानमंत्री को अशुभ कहना गरीबों का अपमान है। महागठबंधन सरकार विकास के नाम पर धोखा कर रही है। लालू-नीतीश के 33 वर्षों के शासन में खेलों का विकास नहीं हो पाया। लालू प्रसाद को प्रधानमंत्री को अशुभ कहने के लिए देश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

जनकल्याणकारी नीति,नीयत से गरीबी को हराने का काम कर रही मोदी सरकार : अरविंद सिंह

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार कहने में नहीं करने पर विश्वास करती है। महागठबंधन सरकार की तरह ढकोसले और नारों से नहीं, जनकल्याणकारी नीति, नीयत से गरीबी को हराने का काम कर रही है मोदी सरकार। 

यह भी पढ़ें-  लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

पीएम स्वनिधि योजना से 55 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक संबल देने का काम कर रही मोदी सरकार। पूरी दृढ़ता से मोदी सरकार किसान हितों के प्रति समर्पित है। किसान सम्मान निधि योजना की 15 वीं किस्त देश के आठ करोड़ से अधिक किसानों के खातों में भेजी गई है। इसमें बिहार के 72 लाख 39 हजार से अधिक किसानों के खाते में 1607 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।