Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उपेंद्र कुशवाहा का नाम सुनते ही उखड़े केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, बोले, आज के दिन किनका नाम ले लिया

World Yoga Day 2022 केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने गया के महाबोधि मंदिर में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि समय आने पर देख लीजिएगा संगठन के कितने लेाग उनके साथ हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 03:41 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह व जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा। जागरण

पटना, आनलाइन डेस्‍क। अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस (World Yoga Day 2022) से जदयू के बड़े नेताओं की दूरी रही लेकिन बोधगया के महाबोधि मंदिर परिसर में केंद्रीय इस्‍पात मंत्री आरसीपी सिंह (Union Minister RCP Singh) ने योगाभ्‍यास किया। प्राणायाम और योग करने के बाद उन्‍होंने कहा कि ये भगवान बुद्ध की धरती है। यहीं उन्‍हें ज्ञान प्राप्‍त हुआ था। इसलिए वे भी इस स्‍वच्‍छ वातावरण में योग करने पहुंचे। इस दौरान जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) का नाम सुनते ही उन्‍होंने कहा कि आज के दिन आप किनका नाम ले रहे हैं।

योग को बनाएं जीवन का हिस्‍सा 

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री महाबोधि मंदिर में योग शिविर में पहुंचे थे। योग के बाद उन्‍होंने कहा कि आज आठवां अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक संचालन आर्ट आफ लिविंग की ओर से किया गया। योग की भावना अपने देश में सदियों से चली आ रही है। हमारे ऋषियों ने पूरे विश्‍व में इसे फैलाया। हमें इसे अपने जीवन का हिस्‍सा बनाना चा‍हिए। अपनी आदत में शा‍मिल कर लेना चा‍हिए, इससे हमारा मन और चित्‍त शांत होगा। हम सहज भाव से अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन कर सकेंगे। प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने जिस प्रकार का संदेश दिया है। हमें उसे अपनाना है। इससे हमारा समाज, राज्‍य और राष्‍ट्र स्‍वस्‍थ और विकसित हो सकेगा। 

समय आएगा तो पता चलेगा कितने लेाग साथ 

इस दौरान जब यह पूछा किया कि आपके साथ संगठन के लोग नहीं हैं, तो उन्‍होंने कहा कि देख लीजिए कितने लेाग हैं। वैसे भी आज संगठन का काम तो है नहीं। हम योग दिवस मना रहे हैं। जब संगठन का मामला आएगा तो वे आएंगे और तब देख लीजिएगा कितने लेाग साथ हैं। इसी क्रम में जब उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ा प्रश्‍न पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि देखिए आज हमलोग कहां हैं और आप किनका नाम ले रहे हैं। भगवान बुद्ध का जगह है उनका नाम लीजिए। 

गौरतलब है कि राज्‍यसभा नहीं भेजे जाने के बाद जदयू के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी को उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद छोड़ने की सलाह दी थी। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें