Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pataliputra Lok Sabha election Result 2024 : पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर जीतीं मिसा भारती, रामकृपाल हैट्रिक से चूके

Pataliputra Lok Sabha election Result 2024 पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने भाजपा के रामकृपाल यादव को हरा दिया। साल 2008 में परिसीमन से पटना जिले की एक सीट को पटनासाहिब व पाटलिपुत्र में तोड़ कर दो सीटों में विभाजित किया गया था। इसके बाद से यह पहली बार है जब पाटलिपुत्र से राजद के किसी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

By Mukul Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 03 Jun 2024 11:05 PM (IST)
Hero Image
Pataliputra Lok Sabha election Result 2024 : पाटलिपुत्र लोकसभा सीट का रिजल्ट

डिजिटल डेस्क, पटना। Pataliputra Lok Sabha election Result 2024 : पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर मीसा भारती ने एनडीए से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव को 63 हजार 877 वोटों से हराया। इस सीट से पूर्व में मीसा भारती के पिता राजद सुप्रीमो ने जदयू के रंजन प्रसाद यादव को हराया था।

मंगलवार को हुई मतगणना में मीसा को 4 लाख 54 हजार 871 तो रामकृपाल यादव को 3 लाख 93 हजार 216 मत मिले। यहां से 22 प्रत्याशी मैदान में थे। 4027 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

मीसा ने लिया पिता की हार का बदला

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करके मीसा भारती ने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की 2009 में हुई हार का बदला ले लिया। बता दें कि इस संसदीय क्षेत्र में दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज व बिक्रम विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

यहां साल 2019 में 57.23 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। उस समय 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। उस समय बीजेपी के तत्कालीन सांसद रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को 39 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

इसी तरह साल 2014 में बीजेपी के राम कृपाल यादव को 3 लाख 83 हजार 262 और मीसा भारती को 3 लाख 42 हजार 940 वोट मिले थे। उस समय तीसरे स्थान पर जेडीयू के रंजन प्रसाद यादव रहे थे। रंजन को 97 हजार 228 और सीपीआइएमएल प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद को 51 हजार 623 वोट मिले थे।

परिसीमन से दो हिस्सों में बंट गया था संसदीय क्षेत्र

पाटलिपुत्र संसदीय का अधिसंख्य क्षेत्र पुराना पटना लोकसभा सीट का है। 2009 से प्रभावी नए परिसीमन के बाद आरा (पालीगंज विधानसभा क्षेत्र) और पटना संसदीय सीट के विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर पाटलिपुत्र अस्तित्व में आया। 2009 के बाद से इस पर राजग के दलों का कब्जा है।

इस सीट पर लगातार तीन टर्म लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती को हार का समाना करना पड़ा है। 2009 में जदयू के सिंबल पर रंजन प्रसाद यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को मात दी थी। उसके बाद 2014 और 2019 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर रामकृपाल यादव ने लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती को हराया।

एक दौर में रंजन प्रसाद यादव और रामकृपाल यादव दोनों ही लालू प्रसाद के खासमखास थे। इस वार भी राजग से भाजपा के सांसद रामकृपाल यादव तथा महागठबंधन से राजद की डॉ. मीसा भारती घोषित प्रत्साशी हैं।

पटना से इन्होंने किया प्रतिनिधित्व

  • 1952- सारंगधर सिन्हा: कांग्रेस
  • 1957- सारंगधर सिन्हा : कांग्रेस
  • 1962- रामदुलारी देवी : कांग्रेस
  • 1967- राम अवतार शास्त्री : सीपीआई
  • 1971- राम अवतार शास्त्री : सीपीआई
  • 1977- महामाया प्र. सिन्हा बीएलडी
  • 1980- राम अवतार शास्त्री : सीपीआई
  • 1984- सीपी ठाकुर : कांग्रेस
  • 1989- प्रो. शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव:  भाजपा
  • 1993- रामकृपाल यादव : जनता दल
  • 1996- रामकृपाल यादव जनता दल
  • 1998- सीपी ठाकुर : भाजपा
  • 1999- सीपी ठाकुर : भाजपा
  • 2004-  रामकृपाल यादव : राजद

पाटलिपुत्र से इन्होंने किया प्रतिनिधित्व

  • 2009- रंजन प्रसाद यादव - जदयू
  • 2014- रामकृपाल यादव- भाजपा
  • 2019- रामकृपाल यादव -भाजपा

यह भी पढ़ें

Patna Sahib Lok Sabha Election Result 2024 : पटना साहिब सीट पर रविशंकर इतने वोट से चल रहे आगे, देखें पल-पल का अपडेट

Saran Lok Sabha Result: सारण सीट पर रोहिणी आचार्य ने सबको चौंकाया, राजीव प्रताप रूडी की बढ़ाई टेंशन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें