Move to Jagran APP

धान खरीद में पटना, भागलपुर व मुजफ्फरपुर फिसड्डी, सरकार का सभी DM को तेजी लाने का आदेश

बिहार सरकार ने सभी जिलाधिकारी को धान खरीद में तेजी लाने का आदेश दिया है। सिवान में लक्ष्य के सापेक्ष 52 प्रतिशत धान की खरीद हुई है। वहीं अब तक राज्य में एक लाख 3 हजार 705 किसानों ने 8 लाख 90 टन धान बेचा है।

By Dina Nath SahaniEdited By: Yogesh SahuUpdated: Sat, 24 Dec 2022 08:59 PM (IST)
Hero Image
धान खरीद में पटना, भागलपुर व मुजफ्फरपुर फिसड्डी, सरकार का सभी DM को तेजी लाने का आदेश

पटना, राज्य ब्यूरो। राज्य में धान खरीद के मामले में पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जिला सबसे पीछे चल रहा है। सिवान में सर्वाधिक 52 प्रतिशत धान खरीद हो चुकी है। गत वर्ष की तुलना में इस बार राज्य में धान खरीद अधिक हुई है। फिर भी सात जिलों में 10 प्रतिशत से कम धान खरीद चिंता का विषय है।

इसमें सबसे पीछे पटना है, जहां लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 3.67 प्रतिशत धान खरीद हुई है। इसके बाद लखीसराय (5.75 प्रतिशत), मुंगेर (6.58), भागलपुर (7.10), भोजपुर (7.73), दरभंगा (8.41) और मुजफ्फरपुर (12 प्रतिशत) का स्थान है। सरकार ने धान खरीद में तेजी लाने का आदेश सभी जिलाधिकारियों को दिया है। राज्य में 15 फरवरी तक किसानों से धान खरीद होगी।

अब तक 1644 करोड़ रुपये की धान खरीद

चालू खरीफ मौसम में पूरे राज्य में 45 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य है, जिसके विरुद्ध अभी तक करीब 20 प्रतिशत धान खरीद हो चुकी है। दो दर्जन जिले धान खरीद में आगे चल रहे हैं, जहां अब तक लक्ष्य का 20 से 35 प्रतिशत धान खरीद हो चुकी है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने बताया कि राज्य में एक लाख 3 हजार 705 किसानों से 8 लाख 90 टन धान खरीद हो चुकी है, जिसकी कीमत 1644 करोड़ 25 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि सभी 38 जिलों में धान खरीद की जिलास्तर पर मानीटिरंग की जा रही है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए आ रहे किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने की हिदायत पैक्सों और व्यापार मंडलों को दी गई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।