Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: बिहार के किसी भी कोने से महज 4 घंटे में पहुंच सकेंगे पटना, एक्सप्रेस-वे की सौगात पर बोले सम्राट चौधरी

Bihar New Expressway बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पथ निर्माण मंत्री रहते नंद किशोर यादव द्वारा किए गए कामों से प्रभावित होकर राज्य को चार नए एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इन नए एक्सप्रेस के बनने से महज चार घंटे में राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पटना पहुंचना संभव हो जाएगा।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 12 Aug 2024 12:36 PM (IST)
Hero Image
किसी भी हिस्से से राजधानी पटना पहुंचने का लक्ष्य होगा पूरा: सम्राट चौधरी। (सांकेतिक फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को बड़ी घोषणा की। इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि पथ निर्माण मंत्री रहते नंद किशोर यादव ने एनडीए की सरकार में विकास की जो नींव रखीं थी, उससे प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को चार नए एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के किसी भी हिस्से से राजधानी पटना पहुंचने के लिए, जो पांच घंटे का लक्ष्य रखा गया था, इन एक्सप्रेस-वे के पूरा होने के बाद निश्चित तौर पर चार घंटे में पहुंचना संभव हो जाएगा।

सम्राट विधान ऑडिटोरियम में नंद किशोर यादव की लिखी पुस्तक (विकास के प्रतिमान) के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सम्राट ने कहा कि यह पुस्तक 2005 के पहले और बाद के कालखंड को समझने में सहायक होगी।

नंद किशोर की जीवन यात्रा प्रेरणादायक: दिलीप जायसवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि नंद किशोर यादव ने अपने कर्म से सिद्ध किया है कि शून्य से शिखर का सफर संघर्ष व मेहनत से प्राप्त किया जाता है।

वे हमेशा नए सहयोगियों के साथ भी मित्रवत व्यवहार करते हैं। बड़े पद पर रहने के बाद भी कोई अहंकार उनके अंदर नहीं है।

कुछ लोग होते हैं, जो पद से बड़े होते हैं और जिस पद पर होते हैं उसे बड़ा बना देते हैं। नंद किशोर यादव ऐसे ही व्यक्ति हैं।

यादव का लगातार सात बार चुनाव जीतना केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि सामाजिक, पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंध का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की पुस्तकें नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। नंदकिशोर यादव ने अपने संघर्ष, परिश्रम व त्याग के बल पर अपनी पहचान बनाई।

वक्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के काम को सराहा

कार्यक्रम को नंद किशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं नगर विकास मंत्री नितिन नवीन के अतिरिक्त कई वक्ताओं ने संबोधित किया। पुस्तक का संपादन वरिष्ठ पत्रकार राकेश प्रवीर ने किया है।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha की 2 सीट: एक पर कैंडिडेट फाइनल, BJP से दूसरा कौन होगा उम्मीदवार? दिलीप जायसवाल पर टिकी सबकी नजर

Bihar Politics: तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाकर खुद डिप्टी CM बनना चाहते थे ललन सिंह, RJD का अबतक का सबसे बड़ा दावा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर