Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Patna Mayor: आज से पांच साल तक सीता का शासन, महापौर के पास अब निगम को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की चुनौती

Patna News पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती निगम को आर्थिक रूप समृद्ध बनाने की होगी। आय का मुख्य साधन होल्डिंग टैक्स है। अन्य मदों को मिलाकर सालाना 125 करोड़ भी राजस्व प्राप्त नहीं होता है। (फाइल फोटो)

By Mritunjay ManiEdited By: Prateek JainUpdated: Fri, 13 Jan 2023 08:04 PM (IST)
Hero Image
पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती निगम को आर्थिक रूप समृद्ध बनाने की होगी।

पटना, जागरण संवाददातापटना नगर निगम की महापौर सीता साहू के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती निगम को आर्थिक रूप समृद्ध बनाने की होगी। आय का मुख्य साधन होल्डिंग टैक्स है। अन्य मदों को मिलाकर सालाना 125 करोड़ भी राजस्व प्राप्त नहीं होता है, जबकि प्रतिमाह 30 करोड़ यानी प्रतिदिन एक करोड़ रुपये खर्च है।

पटना नगर निगम की अर्थव्यवस्था पर 14वें और 15वें फाइनेंस कमीशन से राशि नहीं मिलने का असर भी पड़ा है। कचरा प्रबंधन के लिए मिलने वाली राशि भी नहीं मिली है। नगर निगम के समक्ष होल्डिंग टैक्स का दायरा बढ़ाने, पटना के हर घर से कचरा का उठाव कराने तथा बाइपास के दक्षिण भाग में मूलभूत नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने की चुनौतियां है। बाइपास के दक्षिण भाग में पेयजल, जल निकासी, कचरा उठाव व्यवस्था, सड़क की कमी बड़ी समस्या के रूप में उभरकर सामने आई है।

नहीं मिला कर्मचारियों को वेतन

पटना नगर निगम के नगर आयुक्त सहित किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को दिसंबर माह का वेतन नहीं मिल पाया है। नगर आयुक्त अनिमेश कुमार से इस संबंध में सवाल किया तो बताया कि वेतन की राशि की व्यवस्था हो गई है। शनिवार तक वेतन जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- खूनी अदावत: अपराधि‍यों ने एक साल में 2 जवान बेटों की गोली मारकर की हत्‍या, अब गवाह बने बाप को चाकू से गोदा