Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Patna Metro News: डबल डेकर फ्लाइओवर के कारण पटना मेट्रो का एलाइनमेंट बदला, अब यहां से गुजरेगी लाइन

Patna Metro News राजधानी पटना में डबल डेकर फ्लाइओवर और मेट्रो का निर्माण हो रहा है। कारगिल चौक से एनआइटी तक निर्माण कार्य में बाधा उत्‍पन्‍न हो सकती थी इसको देखते हुए मेट्रो के एलाइनमेंट में आंशिक बदलाव किया गया है।

By Vyas ChandraEdited By: Updated: Tue, 06 Sep 2022 06:38 AM (IST)
Hero Image
पटना मेट्रो का बदला गया एलाइनमेंट। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना,  राज्य ब्यूरो। Patna Metro News: अशोक राजपथ पर बनने वाले डबल डेकर फ्लाईओवर (Double Decker Fly Over) के कारण पटना मेट्रो (Patna Metro) के अलाइनमेंट में आंशिक बदलाव किया गया है। अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक पटना मेट्रो का अलाइनमेंट मुख्य सड़क के ठीक नीचे न होकर सड़क की उत्तरी तरफ होगा। यानी अशोक राजपथ पर सड़क के उत्तरी ओर बने बीएन कालेज, अंजुमन इस्लामिया हाल, पीएमसीएच, खुदाबख्श लाइब्रेरी, पटना विश्वविद्यालय आदि के नीचे से मेट्रो लाइन गुजरेगी।

कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक के लिए हुआ बदलाव

पटना मेट्रो का निर्माण कर रही एजेंसी दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक बनने वाले डबल फ्लाईओवर के लिए खोदी जाने वाली मिट्टी से पुराने अलाइनमेंट पर मेट्रो का काम प्रभावित होने की आशंका थी। इसी कारण अलाइनमेंट में थोड़ा बदलाव करते हुए इसे उत्तर की ओर कर दिया गया है, ताकि दोनों महत्वपूर्ण निर्माण कार्य एक-दूसरे के लिए बाधा न बने। अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। इसका निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम करा रहा है। पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री ने डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था।

अशोक राजपथ पर होंगे तीन भूमिगत स्टेशन

अशोक राजपथ पटना मेट्रो के कोरिडोर-दो का हिस्सा है। यह कोरिडोर पटना जंक्शन से बाईपास के पास बने नए पाटलिपुत्र बस स्टैंड तक जाएगा। इसमें अशोक राजपथ पर पटना मेट्रो के तीन भूमिगत स्टेशन होंगे। इनका नाम गांधी मैदान, पीएमसीएच और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन होगा। इसके लिए मिट्टी जांच और ट्रैफिक सर्वे का काम काफी पहले पूरा हो चुका है। पटना मेट्रो के निर्माण कार्य के बीच आने वाली पेड़ों और बिजली के तार को हटाने का काम भी किया जा रहा है। ट्रैफिक डायवर्जन का काम करने के बाद जल्द ही तेजी से काम शुरू होगा। पीएमसीएच में बनने वाले मेट्रो स्टेशन को अस्पताल से जोड़ने के लिए प्रवेश व निकास द्वार के दोनों ओर 30 मीटर का छोटा सब-वे बनाने का प्रस्ताव। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन में दो लिफ्ट और तीन एस्केलेटर होंगे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर