Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Election Result 2024: बिहार में चुनाव में लगे 36 पुलिसकर्मियों की मौत, 118 को मिला प्रशस्ति पत्र

Patna News लोकसभा चुनाव के दौरान कुशल नेतृत्व और उत्कृष्ट समदेशन के लिए 118 पुलिस पदाधिकारियों को शनिवार को पुलिस मुख्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीजीपी आरएस भट्टी ने पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया इसके बाद डीब्रिफिंग सत्र का आयोजन किया गया। पुलिस मुख्यालय के अनुसार लोकसभा चुनाव में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की औसत 100 कंपनियां सभी सात चरणों में प्रतिनियुक्त की गई थीं।

By Rajat Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 08 Jun 2024 08:29 PM (IST)
Hero Image
बिहार में चुनाव में लगे 36 पुलिसकर्मियों की मौत (जागरण)

राज्य ब्यूरो,  पटना। Patna News: लोकसभा चुनाव के दौरान कुशल नेतृत्व और उत्कृष्ट समदेशन के लिए 118 पुलिस पदाधिकारियों को शनिवार को पुलिस मुख्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीजीपी आरएस भट्टी ने पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया इसके बाद डीब्रिफिंग सत्र का आयोजन किया गया।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, लोकसभा चुनाव में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की औसत 100 कंपनियां सभी सात चरणों में प्रतिनियुक्त की गई थीं, जिसमें लगभग 12 हजार बल प्रतिनियुक्त रहे। चुनाव कार्य में तैनाती के दौरान तीन दर्जन पुलिसकर्मियों की असामयिक मृत्यु हुई।

इनमें बिहार पुलिस के दो इंस्पेक्टर, चार सहायक अवर निरीक्षक, एक हवलदार और पांच सिपाही समेत 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के दो और अग्निशमन एवं गृहरक्षक के 15 सिपाही शामिल हैं। इसके अलावा राज्य से बाहर नागालैंड के तीन और असम के दो पुलिसकर्मी की भी बिहार में चुनाव कार्य के दौरान मौत हुई। एक चौकीदार को भी चुनाव के दौरान जान गंवानी पड़ी। इन सभी बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें

Arrah Lok Sabha Result: आरा में आरके सिंह को किसने दिया धोखा? हो गया खुलासा; सियासी हलचल हुई तेज

Nawada Lok Sabha Result 2024: भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह को कितने वोट मिले? RJD कैंडिडेट को पहुंचाया नुकसान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें