Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Patna News: पटना के दो फेमस इलाकों के बीच तैयार होगा पैदल पथ, पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचना हो जाएगा आसान

Patna News पाटलिपुत्र जंक्शन को दीघा नहर रोड से जल्द पैदल संपर्क मिल जाएगा। दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड के नीचे सोन नहर पर स्टील संरचना से सड़क तैयार कर दी गई है। यात्रियों को नहर रोड से पैदल पार कर रेलवे फुट ओवरब्रिज से प्लेटफार्म पर पहुंचना आसान हो जाएगा। लंबे समय से लंबित इस काम में तेजी आई है। शीघ्र ही दीघा-खगौल पथ से सड़क को जोड़ दिया जाएगा।

By Niraj Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:42 PM (IST)
Hero Image
पाटलिपुत्र जंक्शन को दीघा नहर रोड से जोड़ने की तैयारी (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: पाटलिपुत्र जंक्शन को दीघा नहर रोड से जल्द पैदल संपर्क मिल जाएगा। दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड के नीचे सोन नहर पर स्टील संरचना से सड़क तैयार कर दी गई है। यात्रियों को नहर रोड से पैदल पार कर रेलवे फुट ओवरब्रिज से प्लेटफार्म पर पहुंचना आसान हो जाएगा। लंबे समय से लंबित इस काम में तेजी आई है। शीघ्र ही दीघा-खगौल पथ से सड़क को जोड़ दिया जाएगा।

पैदल ही दीघा नहर पार कर जाएंगे यात्री

रेलवे के दानापुर मंडल के वरीय अभियंता सौरभ मिश्रा ने बताया कि पाटलिपुत्र जंक्शन पर उतरने वाले यात्री पैदल ही अब दीघा नहर पार कर जाएंगे और दीघा-खगौल पथ पर वाहन ले सकेंगे। पाटलिपुत्र जंक्शन के पश्चिमी भाग की सीढ़ी से अब यात्री सीधे दीघा नहर वाले भाग में उतरेंगे और वहां से पैदल ही दीघा-खगौल पथ पहुंच जाएंगे।

200 मीटर लंबा पथ तैयार किया जा रहा

यह लिंक पथ लगभग 200 मीटर लंबा तैयार किया जा रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पथ पर किसी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वाहन पकड़ने के लिए लोगों को दीघा-खगौल पथ ही जाना होगा। पाटलिपुत्र जंक्शन को नहर के पश्चिमी भाग से जोड़ने से उत्तर बिहार के लोग अब सीधे वहां से उतरकर जेपी सेतु से उत्तरी बिहार निकल जाएंगे।

अब उन्हें लंबा चक्कर नहीं काटना होगा। वर्तमान में लोगों को पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचने के लिए दीघा-आशियाना पथ से नेहरू पथ जाना पड़ता है। उसके बाद पाटलिपुत्र जंक्शन जाकर ट्रेन पकड़ते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दीघा नहर के पश्चिमी भाग से पाटलिपुत्र जंक्शन का प्लेटफार्म जुड़ जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी।

Danapur to Jasidih Train: दानापुर से जसीडीह के बीच चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, पढ़ लीजिए टाइम-टेबल और रूट

गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्री ध्‍यान दें, पांच दिन नहीं चलेगी यह ट्रेन; चेयरकार की बुकिंग बंद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें