Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Patna News: तुम कहां हो? जवाब मिला- कैंप में, फिर महिला खिलाड़ी के कमरे में घुसकर दारोगा ने की छेड़खानी; मचा हंगामा

Patna News पाटलिपुत्र खेल परिसर में प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त दारोगा संजय कुमार पर महिला खिलाड़ी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके बाद उसे प्रशिक्षण कार्य से हटा दिया गया। उसकी तैनाती पटना ट्रैफिक पुलिस में थी मगर प्रशिक्षक के तौर पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में प्रतिनियुक्त किया गया था। डीजी ने कहा कि आरोपित दारोगा के विरुद्ध प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By Prashant Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 06 Jul 2024 08:00 PM (IST)
Hero Image
महिला खिलाड़ी से दारोगा ने की छेड़खानी (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: पाटलिपुत्र खेल परिसर में प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त दारोगा संजय कुमार पर महिला खिलाड़ी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके बाद उसे प्रशिक्षण कार्य से हटा दिया गया। उसकी तैनाती पटना ट्रैफिक पुलिस में थी, मगर प्रशिक्षक के तौर पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में प्रतिनियुक्त किया गया था। सूत्रों की मानें तो वरीय अधिकारियों ने पीड़ित महिला खिलाड़ी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी करने के लिए पटना एसएसपी को आवेदन की प्रति भेज दी है।

खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र शंकरण ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपित दारोगा के विरुद्ध प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, वारदात तीन जुलाई की है। आरोपित दारोगा सह पाटलिपुत्र खेल परिसर में प्रशिक्षक ने एक महिला खिलाड़ी को काल की और पूछा- तुम कहां हो? जवाब मिला- कैंप में। इसके बाद वह महिला खिलाड़ी के कमरे में चला गया।

उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और अश्लील हरकत करने लगा। इस पर खिलाड़ी ने शोर मचाया तो वह फरार हो गया। सूत्रों बताते हैं कि महिला खिलाड़ी ने इस संबंध में महानिदेशक समेत कई वरीय अधिकारियों से लिखित शिकायत की है, जिसमें आरोपित पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस बाबत अब तक किसी प्रकार की प्राथमिकी नहीं की गई है। पीड़ित महिला खिलाड़ी दूसरे जिले की रहने वाली है। वह भी एक बड़े पुलिस अधिकारी की रिश्तेदार बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

Mukesh Sahani: इधर लालू मीटिंग में थे व्यस्त उधर मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- हमारी लड़ाई अभी भी...

Bihar Teacher News: 'शिक्षा विभाग शेर तो शिक्षक सवा शेर', अब लॉग आउट में कर रहे हेर-फेर; धड़ल्ले से चल रहा खेल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें