Move to Jagran APP

Patna News: साइंस कालेज में Math का Cut Off जान उड़ जाएंगे होश; स्नातक में प्रवेश के लिए दूसरी मेधा सूची जारी

Patna News पटना विश्वविद्यालय ने शनिवार को चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची जारी की। विश्वविद्यालय में सबसे अधिक पटना साइंस कालेज में गणित विभाग के सामान्य वर्ग के छात्र का कट ऑफ रहा। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कालेजों में सबसे अधिक मांग गणित जूलाजी फिजिक्स राजनीति विज्ञान इकोनामिक्स जियोग्राफी विषय की है।

By Ravi Kumar(Patna) Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sun, 16 Jun 2024 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2024 10:03 AM (IST)
पटना विश्वविद्यालय ने जारी किया कट ऑफ (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: पटना विश्वविद्यालय ने शनिवार को चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची जारी की। दूसरी मेधा सूची में स्नातक में नामांकन के लिए सबसे अधिक 84.4 प्रतिशत कटआफ गया है।

विश्वविद्यालय में सबसे अधिक पटना साइंस कालेज (Patna Science College) में गणित विभाग के सामान्य वर्ग के छात्र का कट आफ 84.4 प्रतिशत रहा। जबकि जूलाजी में सामान्य वर्ग में छात्रओं का कट आफ 80.2 प्रतिशत रहा। इसके अलावा मगध महिला कालेज में राजनीति विज्ञान विभाग में सामान्य वर्ग की छात्रा का सबसे अधिक 82 प्रतिशत कटआफ रहा।

पटना कालेज में राजनीति विज्ञान विभाग के सामान्य वर्ग के छात्र का कट आफ 82.8 प्रतिशत और छात्रा का कटआफ 79.2 प्रतिशत रहा। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कालेजों में सबसे अधिक मांग गणित, जूलाजी, फिजिक्स, राजनीति विज्ञान , इकोनामिक्स, जियोग्राफी विषय की है। 

19 से 21 जून तक लेना होगा नामांकन

पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर चयनित उम्मीदवार अपना एलाटमेंट लेटर डाउनलोड कर आनलाइन पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्लिप डाउनलोड करेंगे। चयनित उम्मीदवार एलाटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, एलाटमेंट लेटर में लिखे सभी मूल प्रमाण पत्र एवं सभी प्रमाण पत्र की एक सेट छायाप्रति ( स्व अभिप्रमाणित ) तथा चार पासपोर्ट साइज अपना फोटो लेकर आवंटित कालेज में काउंसिलिंग एवं नामांकन के लिए 19 जून से 21 जून 2024 तक, 10.00 बजे सुबह से 4.0 बजे शाम के बीच उपस्थित रहना अनिवार्य है।

छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि चयनित उम्मीदवार द्वारा काउंसिलिंग के लिए संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित काउंसिलिंग की तिथि को उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त कर दी जाएगी। नामांकन लेने के बाद यदि आवेदक अपना विषय या कालेज बदलना चाहेंगे तो उनके लिए स्लाइड अप करने की व्यवस्था पोर्टल पर की गई है। 

दूसरी मेधा सूची के अनुसार कॉलेजवार विभिन्न विषय का कट ऑफ

पटना साइंस कालेज   विषय-  कट ऑफ

फिजिक्स- 81.2 प्रतिशत,  बाटनी- 76.6 प्रतिशत,  जूलाजी- 83.6 प्रतिशत,  गणित- 84.4 प्रतिशत,  केमेस्ट्री- 76.6 प्रतिशत

मगध महिला कालेज  विषय- कट ऑफ

इकोनामिक्स- 76.2 प्रतिशत,  बीकाम- 74 प्रतिशत,  जूलाजी- 78.2 प्रतिशत,  राजनीति विज्ञान- 82 प्रतिशत,  फिजिक्स- 71.8 प्रतिशत,  गणित- 74.2 प्रतिशत,  अंग्रेजी - 78 प्रतिशत, 

पटना कॉलेज  विषय- कट ऑफ 

इकोनामिक्स - 79.4 प्रतिशत,  राजनीति विज्ञान - 82.8 प्रतिशत,  समाजशास्त्र- 72.6 प्रतिशत,  जियोग्राफी- 81.4 प्रतिशत,  अंग्रेजी - 77.8 प्रतिशत,  इतिहास - 82.6 प्रतिशत

वाणिज्य महाविद्यालय  विषय- कट ऑफ

बीकाम रेगुलर- 76.4 प्रतिशत,  बीकाम सेल्फ फाइनेंस- 76.4 प्रतिशत 

बीएन कॉलेज  विषय- कट ऑफ

इकोनामिक्स- 78 प्रतिशत राजनीति विज्ञान - 81 प्रतिशत फिजिक्स- 79.6 प्रतिशत जूलाजी- 79.4 प्रतिशत गणित- 83.2 प्रतिशत केमेस्ट्री - 77 प्रतिशत

ये भी पढ़ें

Jitan Ram Manjhi: महागठबंधन 9 सीटें कैसे जीत गया? जीतन राम मांझी ने खोल दी पोल; बताई अंदर की बात

PM Modi Bihar Visit: आखिर इतनी जल्दी बिहार क्यों आ रहे पीएम मोदी, क्या होने वाला है बड़ा फैसला या कुछ और?


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.