Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Patna Nikay Chunav : आज 70 साल बाद आई वो घड़ी, पटना की जनता चुनेगी अपने मन का महापौर

पटना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के 17.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके जरिए वह स्वयं अपने महापौर और उप महपौर का चुनाव करेंगे।

By Mritunjay ManiEdited By: Yogesh SahuUpdated: Wed, 28 Dec 2022 04:50 AM (IST)
Hero Image
आज 70 साल बाद आई वो घड़ी, पटना की जनता चुनेगी अपने मन का महापौर

पटना, जागरण संवाददाता। पटना नगर निगम की स्थापना के ठीक 70 सालों के बाद शहर के नागरिक अपने वोट से महापौर और उप-महापौर चुनेंगे। अब तक निगम के पार्षद के मतदान करते थे और पार्षदों के मतों के आधार पर मेयर और डिप्टी मेयर चुने जाते थे। चुनावी दंगल में 32 महापौर और 16 उप महापौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है।

शहर के मतदाताओं को तीन इवीएम कंपार्टमेंट में जाकर बारी-बारी से ईवीएम का बटन दबाने का मौका मिलेगा। महापौर के लिए पीला, उप महापौर के लिए स्काई ब्लू और वार्ड पार्षद के लिए उजले वोटिंग कंपार्टमेंट में इवीएम रखी रहेगी। 74 वार्डों में वार्ड पार्षद के लिए चुनाव के लिए 503 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। पटना नगर निगम क्षेत्र के 17.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पटना के महापौर, उप महपौर और अपने वार्ड के लिए पार्षद का चुनाव करेंगे। वोटर वार्ड नहीं रहने की स्थिति में निर्वाचन आयोग ने मतदताओं को पहचान पत्र के लिए 16 विकल्प दिए हैं।

मतदान समाप्त होने के बाद सभी 1891 मतदान केंद्रों से इवीएम सीधे एएन कालेज स्थित बज्रगृह में पहुंचेंगी। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में कैद हो जाएगा। 30 जनवरी को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

  • मतदान : सुबह 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक
  • कुल मतदाता : 17.43 लाख
  • मतदान केंद्र : 1891
  • मतदान भवन : 708
  • मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग : 123
  • एक पद महापौर : 32 प्रत्याशी
  • एक पद उप महापौर : 16 प्रत्याशी
  • वार्डों की संख्या : 75
  • 74 वार्ड : 503 प्रत्याशी
  • वार्ड 28 में सिर्फ एक प्रत्याशी (महापौर-उप महापौर के लिए मतदान होगा)
  • पीसीसीपी : 688
  • सेक्टर पार्टी : 123
  • सुपर जोनल पार्टी : छह
  • जोनल पार्टी : 15
  • क्यूआरटी : 29
  • पुलिस पदाधिकारी : 1183
  • जिला बल : 3688
  • गृह रक्षक : 1083
  • चेकिंग प्वाइंट : 10
  • नाका : 33
  • थाना रिजर्व : 29
  • अनुमंडल रिजर्व : दो
  • अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष : एक
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें