Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat Train: आज PM मोदी पटना-रांची वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, टाइम टेबल से किराए तक; जानें सबकुछ

पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का मंगलवार पहाड़पुर स्टेशन पर दोपहर 02 बजकर 50 मिनट पर स्वागत किया जाएगा। स्वागत की सभी तैयारी रेलवे ने पूरी कर ली हैं। सम्मानित लोगों के बीच आमंत्रण पत्र बांटा गया है। वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

By Niraj KumarEdited By: Yogesh SahuUpdated: Tue, 27 Jun 2023 07:33 AM (IST)
Hero Image
Vande Bharat Train: आज PM मोदी पटना-रांची वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, टाइम टेबल से किराए तक; जानें सबकुछ

जागरण संवाददाता, पटना/गया/फतेहपुर/जहानाबाद। पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन आज मंगलवार 27 जून को किया जाएगा। आज यह ट्रेन रांची से चलाई जाएगी।

28 से यह ट्रेन पटना से रांची के लिए नियमित रूप से चलाई जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। मंगलवार को यह ट्रेन रांची से 10.30 बजे खुलेगी, जो 17.25 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी।

28 को यह गाड़ी पटना से सुबह सात बजे खुलकर एक बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलेगी, जो 22.5 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

आज पहाड़पुर स्टेशन पर दोपहर 2:50 में आएगी वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का मंगलवार पहाड़पुर स्टेशन पर दोपहर 02 बजकर 50 मिनट पर स्वागत किया जाएगा। स्वागत की सभी तैयारी रेलवे ने पूरी कर ली हैं। सम्मानित लोगों के बीच आमंत्रण पत्र बांटा गया है।

वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। ट्रेन के रांची से पटना जाने के दौरान पहाड़पुर स्टेशन पर भव्य स्वागत होगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार कुछ समय के लिए ट्रेन का ठहराव पहाड़पुर स्टेशन पर किया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी है।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों द्वारा जीएम, डीआरएम को ट्रेन ठहराव सहित अन्य मांग पत्र सौंपने की तैयारी है।

स्टेशन उप प्रबंधक विनोद कुमार एवं यातायात निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया वंदे भारत एक्सप्रेस पहाड़पुर स्टेशन पर दोपहर 2:50 से 2:52 तक रुकेगी।

रेल मंत्री से मिले चंद्रवंशी, जहानाबाद में भी रुकेगी वंदे भारत

पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का जहानाबाद में भी ठहराव होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सोमवार को जदयू सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को यह आश्वासन दिया है।

सांसद ने इस ट्रेन की घोषणा के समय ही जहानाबाद में ठहराव की मांग की थी। चंद्रवंशी के अनुसार रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर करने की व्यवस्था करें।

अगर किसी तकनीकी कारण से यह तत्काल संभव नहीं है तो एक महीने के भीतर हर हाल में ठहराव सुनिश्चित करें। सांसद ने मंत्री को बताया कि ट्रायल रन के दौरान यह ट्रेन जहानाबाद स्टेशन पर रुकी थी।

लेकिन परिचालन के लिए जारी समय सारिणी में पटना के बाद गया में इसका ठहराव निर्धारित कर दिया गया। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।

वंदे भारत गया पहुंचेगी 15.40 बजे, जनप्रतिनिधि व अधिकारी करेंगे स्वागत

रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और रांची के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

मंगलवार को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जाएगा।

वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के गया जंक्शन आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम डीडीयू मंडल के डीआरएम राजेश गुप्ता एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन समेत मंडल के ब्रांच अधिकारी के अलावे गया के विभिन्न विभागों के स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे।

साथ ही गया के सांसद विजय कुमार मांझी, औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह, सासाराम के सांसद छेदी पासवान, पूर्व सांसद हरि मांझी ,नगर विधायक डा. प्रेम कुमार के अलावे भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कब कहां रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

गया स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रांची से 10.30 बजे चलकर 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर होते हुए गया जंक्शन शाम 15.40 बजे पहुंचेगी।

जहां रेलवे अधिकारियों के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम 16.23 बजे जहानाबाद रूकते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

इस ट्रेन में गया जंक्शन से रेलवे के कई वरीय अधिकारी के अलावे गणमान्य लोग गया से पटना के बीच सफर कर ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं का अनुभव व जानकारी प्राप्त करेंगे।

पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन 28 जून से

28 जून से गाड़ी संख्या 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जाएगी।

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13 बजे रांची पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में 28 जून को ही गाड़ी संख्या 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रूकते हुए 22.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

पटना-रांची-पटना वंदे भारत का किराया कितना है, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

आज इन राज्यों में भी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस यहां क्लिक करें।


Vande Bharat Express: किराया है ज्‍यादा, महज 20 किमी.के लगेंगे 690 रु., जानें डिटेल