Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Patna Road Project: पटना की जर्जर सड़कें होंगी दुरुस्त, 120 करोड़ रुपये मंजूर; 26 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

बिहार की राजधानी पटना की जर्जर सड़कें अब दुरुस्त होंगी। पटना नगर निगम ने इसके लिए तैयारी कर ली है। नगर निगम ने सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इस पैकेज के तहत अजीमाबाद अंचल नूतन राजधानी अंचल बांकीपुर अंचल पाटलिपुत्रा अंचल कंकड़बाग अंचल और पटना सिटी अंचल में विकास कार्य किए जाएंगे।

By Rajat Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 13 Aug 2024 07:01 PM (IST)
Hero Image
पटना की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 120 करोड़ रुपये मंजूर। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राज्य ब्यूरो, पटना। राजधानी पटना की जर्जर सड़कें जल्द ही दुरुस्त होंगी। पटना नगर निगम के अंतर्गत छह अंचलों के पथों के पुनर्निर्माण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने 120 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी है।

नमामि गंगे योजना, नल जल योजना समेत अन्य योजना के कार्यों के दौरान सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर उनके पुनर्निर्माण के लिए 12 अलग-अलग योजनाओं के तहत राशि की स्वीकृति मिली है।

इन अंचलों में किए जाएंगे विकास कार्य

मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इस पैकेज के तहत अजीमाबाद अंचल, नूतन राजधानी अंचल, बांकीपुर अंचल, पाटलिपुत्रा अंचल, कंकड़बाग अंचल और पटना सिटी अंचल में विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए राशि कभी बाधा नहीं बनेगी।

26 लाख की आबादी को मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि पटना नगर निगम कुल 109 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। वर्तमान में इसकी आबादी लगभग 26 लाख है। पटना में प्रतिदिन आठ से नौ लाख बाहरी लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में शहरी क्षेत्र एवं इसके इर्द-गिर्द रहने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

इसके कारण बड़े स्तर पर पथों की खोदाई की जा रही है। इन्हीं सड़कों की फिर से मरम्मत के लिए 120 करोड़ की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी हैं।

पाटलिपुत्र कॉलोनी में 96 घंटे बाद रोड से हटा पानी

पाटलिपुत्र कॉलोनी की सड़कों से 96 घंटे बाद वर्षा और गंगा नदी का पानी निकल गया। 72 घंटे में मुख्य सड़कों से पानी उतरा था, लेकिन अब कॉलोनी की आंतरिक सड़क पानी से खाली हुई।

अब तक कॉलोनी के निवासी अपने घरों में पानी से घिर गए थे। गोसाईटोलासंप के पास 105 एचपी के दो मोटर लगाकर मुख्य सड़क बंदकर पानी की निकासी की गई।

ये भी पढे़ं- Bihar Jamin Jamabandi: जमाबंदी सुधार के मामले में अंचलाधिकारियों के लचर रुख पर सरकार सख्त, ACS ने लिया एक्शन

ये भी पढ़ें- Bihar News: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर 50 हजार करोड़ का निवेश करेगी नीतीश सरकार, वित्तीय संस्थानों से लेगी कर्ज