Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pawan Singh Movies: पवन सिंह की 5 ऐसी फिल्म, जिनमें हो गई सारी लिमिट क्रॉस; सीटियों से गूंज उठा था हॉल

Pawan Singh Movie पवन सिंह के भोजपुरी गाने के दिवाने करोड़ों लोग हैं। लेकिन उनकी भोजपुरी फिल्म देखने के लिए भी बिहार और यूपी में सिनेमा हॉल में टिकट के लिए लंबी कतार लग जाती है। उनकी फिल्म देखने के बाद हॉल में सिर्फ तालियां ही नहीं बल्कि जमकर सीटियां भी बजती हैं। यहां तक की लोग कुर्सी पर खड़े तक हो जाते हैं।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 25 Aug 2024 10:39 AM (IST)
Hero Image
पवन सिंह की एक्शन फिल्म (जागरण फोटो)

डिजिटल डेस्क, पटना। Pawan Singh Hot Movies: भोजपुरी फिल्म के पावर स्टार पवन सिंह इन दिने अपने बॉलीवुड गाने आई नहीं को लेकर काफी चर्चे में हैं। उनका यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने पर इंस्टाग्राम पर खूब रिल्स बन रहे हैं। पवन सिंह सिर्फ गाने ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म में भी दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपलोगों को उनकी 5 ऐसी भोजपुरी एक्शन फिल्म के बारे में बताएंगे जिन्होंने सिनेमा हॉल में धमाल मचाकर रख दिया। लोगों की सीटिंयों से सीनेमा हॉल गूंजने लगा।

पवन सिंह की अपकमिंग मूवी सूर्यवंशम 

पवन सिंह की सूर्यवंशम फिल्म 30 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। इसमें आपको रोमांस से ज्यादा एक्शन ही एक्शन देखने को मिलेगा। निर्देशक के मुताबिक यह फिल्म पवन सिंह के फैंस के लिए दमदार साबित होने वाली है। एक्शन ऐसा है कि लोग कुर्सी छोड़कर खड़े होकर सीटी मारने को मजबूर हो जाएंगे। इस फिल्ट के ट्रेलर को लोग जबरदस्त तरीके से रिस्पोंस दे रहे हैं। पवन सिंह के साथ आस्था सिंह, शालू सिंह और चांदनी सिंह भी एक्टिंग में चार चांद लगा रही हैं।

पवन सिंह की जय हिंद फिल्म में खतरनाक एक्शन

पवन सिंह (Pawan Singh) की 2019 में रिलीज हुई फिल्म जय हिंद में जबरदस्त एक्शन का तड़का है। इस फिल्‍म की कहानी आतंकवाद को लेकर थी। अभिनेत्री मधु शर्मा (Madhu Sharma) के दमदार डायलॉग ने दर्शकों को सीटी मारने को मजबूर कर दिया था। इस फिल्म में मधु शर्मा पाकिस्तानी लड़की की भूमिका निभाई है। जो कि भारत के शख्स पवन सिंह के प्यार में पर गईं।

पवन सिंह की मूवी शेर सिंह (Pawan Singh Sher Singh Film)

पवन सिंह (Pawan Singh) की शेर सिंह मूवी 2019 में रिलीज हुई थी। यह भोजपुरी भाषा की एक्शन रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शशांक राय ने किया है। इसमें पवन सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी हैं। जबकि आयुषी तिवारी, अशोक समर्थ, बृजेश त्रिपाठी, अजय सूर्यवंशी, स्वीटी सिंह, मुकेश तिवारी, राजवीर यादव, जय सिंह, विजय सिंह और विकाश तिवारी सहायक भूमिकाओं में हैं। संभावना सेठ को भी इस फिल्म में जगह दी गई है।

पवन सिंह की चैलेंज (Pawan Singh Challenge Movie)

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को हैरान करके रख दिया। पवन सिंह की फिल्म 'चैलेंज' का बजट 1 करोड़ रुपये था। इस फिल्म में उनके साथ मधु सिंह भी हैं।

पवन सिंह की धड़कन फिल्म (Pawan Singh Dhadkan Movie)

भोजपुरी गायक और भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म धड़कन ने सिनेमा हॉल में धमाल मचा दिया था। पवन सिंह इस फिल्म में मृगनयनी अक्षरा सिंह व चुलबुली शिखा मिश्रा के साथ इश्क फरमा रहे थे। फिल्म साल 2017 में बिहार और झारखण्ड में रिलीज हुई जिसे देखने के लिए दर्शकों की लंबी लाइन लगी थी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन है।

ये भी पढ़ें

Desh Bhakti Bhojpuri Film: 5 देशभक्ति भोजपुरी फिल्म जिन्होंने मचा दिया था धमाल,एक्शन देखते ही लोग हो गए हैरान

Bihar News: बिहार में तीन बच्चों की मां को फेसबुक पर हुआ प्यार, फिर युवक की सच्चाई जान उड़े होश