Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शिक्षा Physics Hons., पुलिस ने कहा तो नहीं लिख पाए विषय का नाम

पटना के छात्र शुभम की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार ट्रांसपोर्टर आलोक कहने को तो भौतिकी में ऑनर्स है लेकिन उसे भौतिकी तक लिखने नहीं आता। इसका खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ है।

By Amit AlokEdited By: Amit AlokUpdated: Thu, 14 Jul 2016 09:12 PM (IST)
Hero Image

पटना [वेब डेस्क]। बिहार की शिक्षा व्यवस्था का हाल बताने के लिए 'प्रोडिकल साइंस' गर्ल रूबी राय जैसे कई उदाहरण हैं। ताजा मामला पटना स्थित गर्दनीबाग इलाके के छात्र शुभम हत्याकांड में पकड़ा गया आलोक है।शुभम हत्याकांड में रानी तालाब के बभनकनपा निवासी व ट्रांसपोर्टर आलोक को पुलिस की टीम ने पकड़ा है।पुलिस पूछताछ के दौरान भौतिकी में बीएससी ऑनर्स कर चुका आलोक 'भौतिकी' तक नहीं लिख पाया।

बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोटाले ने सूबे को शर्मसार किया है। इसका खुलासा इंटर आर्ट्स की टॉपर रही रूबी राय ने अनजाने में जब कर दिया, जब एक मीडिया इंटरव्यू में उसने 'पॉलिटिकल साइंस' को 'प्रोडिकल साइंस' कह डाला। साथ ही यह बताया कि इस विषय में 'खाना बनाने की जानकारी' दी जाती है। इस साल के इंटर साइंस टॉपर को साइंस की मूलभूत जानकारी भी नहीं थी।

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में ऐसे और भी उदाहरण मिले हैं। ताजा मामला आलोक का है। हत्याकांड में गिरफ्तार आलोक से पुलिस ने उसकी शिक्षा की भी जानकारी ली। इस दौरान उससे यह पूछा गया कि उसने पढ़ाई की है या नहीं? उसने बताया कि वह भौतिकी से ऑनर्स कर चुका है। इसके बाद जब उसे भौतिकी लिखने को कहा गया तो वह नहीं लिख पाया। वह भौतिकी का अंगरेजी भी नहीं बता पाया। खास बात यह कि पुलिस को आलोक से शुभम हत्याकांड से जुड़े सवाल करने थे, लेकिन इस बाबत पूछताछ नहीं की गई।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर