Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Modi Patna Visit: तीन राष्‍ट्रपति का बिहार विधानसभा में हो चुका है आगमन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रचेंगे इतिहास

PM Modi Patna Visit बिहार विधानसभा में आने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक इतिहास रच देंगे। अब तक विधानसभा में देश के तीन राष्‍ट्रपति का आगमन हो चुका है लेकिन किसी प्रधानमंत्री का नहीं। ऐसे में पीएम मोदी का आगमन खास होगा।

By Vyas ChandraEdited By: Updated: Tue, 12 Jul 2022 02:12 PM (IST)
Hero Image
शताब्‍दी स्‍तंभ का आज लोकार्पण करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। जागरण

पटना, राज्य ब्यूरो। PM Modi Patna Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन कई मायने में खास होने जा रहा है। यह बिहार विधानसभा के इतिहास में एक नया अध्‍याय जोड़ेगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा है कि आजादी के 75 वर्ष के बाद देश के किसी प्रधानमंत्री को पहली बार बिहार विधानसभा परिसर में बिहार विधानमंडल सदस्यों को संबोधित करने का अवसर मिल रहा है। इसके पूर्व बिहार अकेला राज्य है, जहां लगातार तीन राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद ने बिहार विधान मंडल के सदस्यों को संबोधित किया।

इसी भवन में हुए कई ऐतिहासिक निर्णय 

मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा भवन को यह भी सौभाग्य प्राप्त है कि तीन राज्य ओडिशा, झारखंड और बिहार के विधायकों को इसी भवन में बैठकर जमींदारी उन्मूलन,  झारखंड पृथक राज्य, शराबबंदी जैसे ऐतिहासिक कानूनों को पारित करने का मौका मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को यह श्रेय जाता है कि उनके प्रयास से प्रधानमंत्री का बिहार का आगमन हो रहा है।  

बिहार विधानसभा आने वाले नरेन्द्र मोदी पहले पीएम : मनोज

भाजपा प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा है कि बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आना ऐतिहासिक है। मोदी बिहार विधान परिसर में आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। आजादी के बाद आज तक कोई भी प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा परिसर में नहीं आया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि उन्होंने इस बड़े आयोजन का समापन नरेन्द्र मोदी के हाथों करवाना तय किया।

एनडीए की सरकार जीवित कर रही इतिहास 

शर्मा ने कहा कि विधानसभा पिछले 100 वर्षों से अपने इतिहास को समेटे हुए था। एनडीए की सरकार जब से बिहार में आई है, उस इतिहास को जीवित करने का प्रयास किया गया। पिछली बार यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आए थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को इस परिसर में पीएम नरेन्द्र मोदी होंगे। वे शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। इस पूरे प्रतीक चिन्ह में बिहार के हर पहलू को समेटा गया है। मोदी के आगमन पर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनका स्वागत व अभिनंदन करता है।