Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कांग्रेस की सियासी नैया पार लगाने बिहार आ रहे राहुल गांधी, इन जिलों से गुजरेगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

Bihar Politics लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकलने वाले हैं। राहुल गांधी की इस नई यात्रा रूट-मैप भी तैयार हो गया है। राहुल गांधी देश के 15 राज्यों के 110 जिलों की यात्रा करने वाले हैं। बिहार में यह यात्रा सात जिलों से गुजरेंगी और चार दिनों में 425 किलोमीटर की दूरी नापेगी।

By Mohit Tripathi Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 04 Jan 2024 08:52 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस की सियासी नैया पार लगाने बिहार आ रहे राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा को पहले 'भारत न्याय यात्रा' का नाम दिया गया था, जिसमें एक शब्द और जोड़ते हुए इसका नाम अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर दिया गया है। कांग्रेस ने गुरुवार को इस नाम परिवर्तन का निर्णय लिया।

राहुल गांधी की इस नई यात्रा रूट-मैप भी तैयार हो गया है। राहुल गांधी देश के 15 राज्यों के 110 जिलों की यात्रा करने वाले हैं। बिहार में यह यात्रा सात जिलों से गुजरेंगी और चार दिनों में 425 किलोमीटर की दूरी नापेगी। इस क्रम में तीन स्थलों पर राहुल रात्रि-विश्राम करेंगे।

मणिपुर की राजधानी से होगी शुरुआत

पूर्व निर्धारित 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से यह यात्रा प्रारंभ होगी। 67 दिनों में 6700 किलोमीटर से ज्यादा का भ्रमण करते हुए 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा। पहले इस यात्रा के 14 राज्यों के 85 जिलों से गुजरने की चर्चा थी। अब 15 राज्यों के 110 जिलों के भ्रमण की तैयारी है।

इस बीच लोकसभा के सौ और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के 337 क्षेत्र आएंगे। राज्यों के हिसाब से सर्वाधिक दिन उत्तर प्रदेश में गुजरने की संभावना है। उसके बाद असम और झारखंड की बारी है। सर्वाधिक दूरी भी इन्हीं राज्यों में नापी जाएगी।

बिहार के पड़ोसी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल के क्रमश: 20, 13 और सात जिलों से राहुल गुजरेंगे। उत्तर प्रदेश में वे 11 दिनों तक भ्रमण करेंगे, जबकि झारखंड और बंगाल में आठ-आठ दिन तक।

बंगाल-झारखंड होकर बिहार में दो बार आएंगे राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल होकर बिहार आएगी। बिहार में प्रवेश से पहले वाली उनकी रात संभवत: सिलीगुड़ी में गुजरे। वहां से सीमांचल के रास्ते वे बिहार में प्रवेश करेंगे।

यहां अररिया और पूर्णिया में उनके प्रारंभिक दो महत्वपूर्ण ठांव होंगे। वहां से होते हुए वे एक बार फिर बंगाल की ओर निकल जाएंगे। मुर्शिदाबाद होते हुए झारखंड की ओर बढ़ेंगे।

पड़ोस का भ्रमण करते हुए एक बार वे रोहतास जिला से बिहार में प्रवेश करेंगे। सासाराम होते हुए उत्तर प्रदेश में वाराणसी की ओर प्रस्थान कर जाएंगे। प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए राहुल आगे की ओर प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar को संयोजक नहीं; प्रधानमंत्री का चेहरा बनाए I.N.D.I.A, तेजस्वी के समर्थन के बाद JDU के मंत्री का बड़ा बयान

Bihar Politics : 'भाजपा का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर रहे नीतीश कुमार', बिहार CM को जरूर चुभेगी दिग्गज नेता की 'मुंशी' वाली बात