Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: भारत जोड़ो नहीं, तोड़ो यात्रा...' Rahul Gandhi की कथनी और करनी पर भड़की BJP; 70 लाख की जीप पर उठाया सवाल

बिहार भाजपा के प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि सासाराम में राहुल एवं तेजस्वी ने जिस जीप पर सवार होकर रोड शो किया। वह साधारण 10-20 लाख की जीप नहीं थी वह 70 लाख से ज्यादा की जीप थी। जरा गरीब किसानों एवं युवाओं की बात करने वाले दोनों नेता बताएं कि इतनी महंगी जीप पर चढ़ कर वे क्या संदेश देना चाहते है?

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 17 Feb 2024 04:41 PM (IST)
Hero Image
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान एक गाड़ी के अंदर दिखे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव। (ANI)

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने शुक्रवार को बयान जारी कर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि सासाराम में राहुल एवं तेजस्वी ने जिस जीप पर सवार होकर रोड शो किया। वह साधारण 10-20 लाख की जीप नहीं थी, वह 70 लाख से ज्यादा की जीप थी। जरा, गरीब किसानों एवं युवाओं की बात करने वाले दोनों नेता बताएं कि इतनी महंगी जीप पर चढ़ कर वे क्या संदेश देना चाहते है?

मनोज शर्मा ने कहा कि बिहार के किसान एवं युवा अपने मेहनत के बल पर आगे बढ़ते है तो यहां आकर राहुल गांधी उन्हें भड़का रहे हैं। जबकि, बिहार के किसानों को ऐसी कोई समस्या नहीं, जिससे वे सरकार से नाराज हों एवं आंदोलन करें।

जोड़ नहीं तोड़ रही है राहुल गांधी की यात्रा: BJP

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भारत को जोड़ नहीं रही है, भारत को तोड़ रही है। इस यात्रा का नाम भारत तोड़ो यात्रा रखना चाहिए। क्योंकि, राहुल गांधी कभी जोड़ने की बात नहीं करते हैं। वह अक्सर तोड़ने की बात करते हैं। नफरत की बात करते हैं। लोगों को केंद्र और राज्य की लोकप्रिय सरकार के खिलाफ भड़काते हैं।

विधान परिषद में राबड़ी देवी होंगी नेता प्रतिपक्ष

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखकर पार्टी की बिहार विधान परिषद सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष एवं सुनील सिंह को मुख्य सचेतक बनाने का अनुरोध किया था।

अब देवेश चंद्र ठाकुर के निर्देश पर विधान परिषद सचिवालय ने पहल की है। विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने विधान परिषद में राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष एवं सुनील सिंह को विपक्ष का मुख्य सचेतक बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद में RJD की नई कमांडर होंगी राबड़ी देवी, लालू यादव के इस करीबी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार के जाने के बाद RJD के विधायकों को फायदा, BJP-JDU के MLA को मिल सकती है निराशा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर