Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: 'चारा खाने वाले नवरात्र में मछली खाकर...', तेजस्वी पर अब राजनाथ सिंह ने कसे तंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लालू प्रसाद के परिवार पर तीखा हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भ्रष्टाचारी लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार आएगी तो मोदी को जेल भेज देंगे। न नौ मन घी होगा और न राधा नाचेगी। इस तरह की बात करने वालों को जनता नकार देगी। उन्होंने कहा कि चारा खाने वाले नवरात्र में मछली खाकर क्या संदेश देना चाहते हैं।

By Manikant Singh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 14 Apr 2024 04:54 PM (IST)
Hero Image
आंख दिखाने वालों को माकूल जवाब देने में भारत सक्षम: राजनाथ सिंह। (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, जमुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जमुई में एनडीए के लोजपा (आर) समर्थित प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि चुनाव औपचारिकता है। देशवासियों ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री मान लिया है। दूसरे देश अभी से ही नरेन्द्र मोदी को आमंत्रण दे रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने बिना किसी का नाम लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार पर हमला बोला। राजनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचारी लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार आएगी तो मोदी को जेल भेज देंगे। न नौ मन घी होगा और न राधा नाचेगी। इस तरह की बात करने वालों को जनता नकार देगी।

चारा खाने वाला परिवार... 

उन्होंने कहा कि चारा खाने वाले परिवार के लोग नवरात्र के दौरान हेलीकॉप्टर में बैठकर मछली खाकर क्या संदेश देना चाहते हैं। ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण के अंत में उपस्थित भीड़ से राजग प्रत्याशी अरुण भारती को भारी मतों से जिताने की अपील की।

कहा- हर चुनावी वादे को किया पूरा 

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में हमने कहा था कि संसद के दोनों सदनों में जब हमारा पूर्ण बहुमत होगा तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करेंगे। हमने उसे समाप्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि चाहे हिन्दू हो या मुसलमान, सबकी मां-बहनें हमारी भी मां-बहनें हैं। उन पर तीन तलाक थोपा गया था। मोदी सरकार ने उसे समाप्त कर मां-बहनों को आजादी दी।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को दुनिया ने देखा

राजनाथ सिंह ने कहा कि विरोधी दल के लोग भाजपा पर तंज कसते थे, सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। आज अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को दुनिया ने देखा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में राम राज के आगमन को दुनियां की कोई ताकत नहीं रोक सकता। हमें भारत माता का मस्तक दुनियां में ऊंचा करना है।

आंख दिखाने वालों को माकूल जवाब देने में भारत सक्षम

उन्होंने कहा कि भारत आतंकवादियों को सीमा के इस पार भी मारता है और उस पार भी। आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो पूरा विश्व गंभीरता से सुनता है। भारत अब कमजोर नहीं रहा ताकतवर देश बन चुका है। हम आंख दिखाने वालों को माकूल जवाब देने में सक्षम हैं।

ये नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह एवं संचालन भाजपा के जमुई लोकसभा प्रभारी रविन्द्र कल्लू ने की। सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जमुई के निवर्तमान सांसद एवं लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, मंत्री हरी सहनी, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'बिहार के लिए क्या है...' भाजपा के 'संकल्प पत्र' पर तेजस्वी ने पूछे तीखे सवाल

BJP Manifesto 2024: मुफ्त राशन-बिजली, UCC का वादा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा; पढ़ें भाजपा के संकल्प पत्र की खास बातें

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर