Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajya Sabha की 2 सीट: एक पर कैंडिडेट फाइनल, BJP से दूसरा कौन होगा उम्मीदवार? दिलीप जायसवाल पर टिकी सबकी नजर

बिहार में राज्यसभा की रिक्त हुई दो सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा चुनाव समिति की रविवार की शाम बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक 15 से अधिक नाम पर चुनाव समिति विमर्श किया। हालांकि किसी नाम सहमति नहीं बनी। कहा जा रहा है कि प्रत्याशी के चयन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को फैसला लेना है।

By Raman Shukla Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 11 Aug 2024 09:12 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा में बिहार की दो सीटें रिक्त हुईं हैं। इन दो सीटों पर कैंडिडेट को चुनने के लिए भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई। रविवार की शाम हुई इस बैठक में कई नेता शामिल हुए।

इसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने की। बैठक के दौरान, 15 से अधिक नामों पर विमर्श किया गया, लेकिन किसी के नाम पर सहमति नहीं बन सकी।

अंत में समिति ने अंतिम रूप से केंद्रीय नेतृत्व को नाम भेजने के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री को अधिकृत कर दिया।

इन नामों पर किया गया विमर्श

विमर्श के दौरान जिन नामों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई उनमें प्रेम रंजन पटेल, ऋतुराज सिन्हा, राधा मोहन शर्मा, संजय सिंह टाइगर, राकेश सिंह, त्रिविक्रम नारायण सिंह एवं पूर्व सांसद रमा देवी आदि के नाम सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि दो सीटों में से एक सीट के लिए पहले ही उपेंद्र कुशवाहा के नाम की घोषणा की जा चुकी है।

अब शेष बचे एक पद पर भाजपा को प्रत्याशी घोषित करना है। चुनाव समिति की बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, लोकसभा में मुख्य सचेतक डॉ.संजय जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशाेर यादव आदि शामिल हुए।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल के अलावा अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।

मगध-शाहाबाद पर विशेष फोकस

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी की नजर मगध एवं शाहाबाद टिकी हुई है। इसी क्रम में एनडीए नेतृत्व ने उपेंद्र कुशवाहा को आगे किया है।

एनडीए की ओर से उपेंद्र को मीसा भारती की सीट पर 2028 तक लिए भेजे जाने की चर्चा है। वहीं, विवेक ठाकुर की रिक्त सीट पर 2026 तक के लिए भाजपा दक्षिण बिहार के नेता पर दांव लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें-

विपक्ष के तीखे तेवर तो सरकार ने पूरे किए एजेंडे, लंबे समय बाद बिना स्थगन और बाधा के समाप्त हुआ संसद का सत्र

संसद में विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर