Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Congress प्रत्याशी सबसे धनवान, JDU कैंडिडेट भी कम नहीं; यहां पढ़ें Rajya Sabha जाने वाले नेताओं की कितनी है संपत्ति

Rajya Sabha कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अखिलेश सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने पिछले पांच वर्ष के आयकर रिटर्न का ब्यौरा दिया है। इसमें 28 लाख से लेकर 34 लाख के बीच का है। अखिलेश की पत्नी के नाम यह ब्योरा 12 लाख से 18 के बीच का है। 10 करोड़ 55 लाख 39 हजार 977 रुपये की चल संपत्ति में से छह करोड़ रुपये से अधिक उनकी पत्नी के नाम है।

By Raman Shukla Edited By: Mukul KumarUpdated: Thu, 15 Feb 2024 08:09 AM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी और बिहार के प्रमुख नेताओं की तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Top Leaders Property पत्नीं व पुत्र सहित संजय झा (Sanjay Jha) के पास आठ करोड़ 27 लाख 77 हजार 745 रुपये की चल संपत्ति है। जिसमें से छह करोड़ 80 लाख, 33 हजार दो सौ बीस रुपये की चल संपत्ति उनकी पत्नी के नाम है। इसमें 450 ग्राम सोना एवं छह किलो चांदी है। उनके पास 28,500 रुपये हाथ में है।

संजय झा के अपने नाम से कुल चल संपत्ति एक करोड़, 14 हजार, 350 रुपये की है। इसमें उनके हाथ में मात्र नकद 24,800 रुपये हैं। साथ ही दो सौ छह ग्राम सोना है। जिसकी कीमत वे 11लाख 80 हजार दो सौ रुपये बताया है। इस संपत्ति में मारुति स्वीफ्ट कार भी है।

शेष राशि बांड, शेयर एवं दूसरे किस्म में योजनाओं में निवेश कर रखा है। बेटे के पास कुल चल संपत्ति 32 लाख 10 हजार 702 रुपये है। अचल संपत्ति के नाम पर चार करोड़ 77 लाख की कृषि योग्य भूमि है।

78 लाख 10 हजार की गैर कृषि भूमि है। चार करोड़ 97 लाख 62 हजार 800 रुपये कीमत का व्यवसायिक भवन है। 12 करोड़ 36 लाख 13 हजार 936 रुपये के आवासीय भवन एवं फ्लैट्स आदि हैं।

बीएमडल्ब्यू, रेंजरोवर और थार कार के शौकीन हैं अखिलेश

डॉ. अखिलेश सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने पिछले पांच वर्ष के आयकर रिटर्न का ब्यौरा दिया है। इसमें 28 लाख से लेकर 34 लाख के बीच का है। अखिलेश की पत्नी के नाम यह ब्योरा 12 लाख से 18 के बीच का है। 10 करोड़ 55 लाख 39 हजार 977 रुपये की चल संपत्ति में से छह करोड़ रुपये से अधिक उनकी पत्नी के नाम है।

उसमें 1.30 किलो सोना एवं 10.2 किलो चांदी की कीमत सम्मिलित है। अखिलेश सिंह के अपने पास 495 ग्राम सोना एवं 5.10 किलो चांदी है। 20 लाख की बीएमडल्ब्यू कार भी है। पत्नी के नाम रेंजरोवर, थार और फाच्यूनर कार है। अखिलेश के पास अचल संपत्ति में 17 एकड़ से अधिक खेतीहर भूमि है।

इसका बाजार मूल्य 10 करोड़ 93 लाख बताया है। 7 करोड़ 18 लाख की गैर कृषि योग्य भूमि है। 3.80 करोड़ का व्यवसायिक भवन है। 32 करोड़ 76 लाख के आवासीय भवन में फ्लैट्स आदि है।

संयुक्त परिवार वाली धर्मशीला पति से हैं ज्यादा धनवान

भाजपा (BJP) की ओर राज्यसभा प्रत्याशी बनाई गईं डॉ. धर्मशीला गुप्ता एवं उनके पति के पास 76 लाख से अधिक की चल संपत्ति है। इसमें 42.80 लाख की संपत्ति उनके अपने नाम से है। धर्मशीला के पास 82 हजार रुपये नकद है। वहीं, उनके पति के पास 93 हजार रुपये नकद है। धर्मशीला संयुक्त परिवार वाली हैं और स्वजनों सहित उनके पास लगभग दो करोड़ की अचल संपत्ति है।

डॉ. भीम के पास है चल-अचल संपत्ति है बराबर

राज्यसभा (Rajya Sabha Elections) के लिए भाजपा की ओर से नामांकन करने वाले दूसरे प्रत्याशी डॉ. भीम सिंह के पास लगभग चल-अचल संपत्ति बराबर है। डॉ. भीम सिंह के अपने पास 84 लाख 47 हजार 252 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, पत्नी के पास 78 लाख 64 हजार 38 रुपये की चल संपत्ति है।

इसमें 58 हजार रुपये अपने हाथ में है। पत्नी के हाथ में 40 हजार रुपये हैं। 1 करोड़ 74 लाख 60 हजार 865 रुपये की अचल संपत्ति है। जिसमें से 54 लाख 48 हजार की संपत्ति उनकी पत्नी के नाम है। शेष संपत्ति अपने नाम है।

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: 16 फरवरी को रालोजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तय होगी रणनीति, पशुपति पारस नेताओं से लेंगे फीडबैक

Bihar: मैनुअल नहीं कंप्यूटर की मदद से तैयार होगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, ऑनलाइन होने पर नहीं हो सकेगी छेड़छाड़ संभव

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर