Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir : श्रीराम की ससुराल जनकपुरधाम में मनी दिवाली, दीपों से बना दी प्रभु की तस्वीर, Photos में देखिए कैसे चढ़ा भक्ति का रंग

Ram Mandir Diwali Photos अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है। सूर्यवंशी श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब रामभक्त अपने भगवान के दर्शन करने के लिए बेताब दिखे। इधर बिहार में भी लोगों ने दीपावली मनाई। सुबह से मंदिरों में भीड़ जुटी रही। इसके बाद शाम को जगह-जगह दीप जलाए और पटाखे फोड़े गए। बिहार में अलग-अलग जगहों पर उल्लास देखने को मिला।

By Jagran News Edited By: Mukul KumarUpdated: Mon, 22 Jan 2024 08:40 PM (IST)
Hero Image
तस्वीरों में देखिए लोगों पर कैसे चढ़ भक्ति का रंग

जागरण टीम, पटना/मुजफ्फरपुर। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है। आज देश भर के लोगों के लिए यह एक स्वर्णिम दिन है। लोग रामलला की मूर्ति को देखकर भावविभोर हो रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब रामभक्त अपने भगवान के दर्शन करने के लिए बेताब हैं। वहीं, देश भर के साथ बिहार में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।

इधर, भगवान राम के ससुराल मिथिलांचल क्षेत्र के साथ-साथ पूरे बिहार में दीपावली मनाई गई। शाम के वक्त लोगों ने मंदिरों से लेकर घरों तक में दीप प्रज्ज्वलित किए। आइए, कुछ तस्वीरों पर एक नजर डालें...

माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी व जनकपुर में दीपोत्सव

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी और नेपाल के जनकपुरधाम में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। सुबह से रामधुन बज रही थी। भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी। प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया गया। भंडारे का आयोजन हुआ।

शहर से लेकर गांव तक रामभक्तों ने शोभायात्रा निकाली। वहीं, उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर और शिवहर के सभी मंदिरों व घरों दीपोत्सव हुआ। उत्साह और उमंग में कोई खलल पैदा नहीं करे, इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

15 लाख ज्योति प्रज्ज्वलित

सीतामढ़ी के पुनौराधाम व जानकी मंदिर सहित पूरे जिले में करीब 15 लाख राम ज्योति जली। पुनौराधाम में अद्भुत दृश्य दिखा। जानकी मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। चार बजे के बाद दीप जलाने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। बनारस से पहुंचे विद्वान पंडितों की टोली ने सीता कुंड पर आरती की।

रंग-बिरंगी रोशनी के बीच यहां 51 हजार दीप जलाए गए। रजत द्वार जानकी मंदिर में 21 हजार दीप जलाए गए। रामायण रिसर्च काउंसिल ने सीतामढ़ी में भव्य आयोजन किया। यहां के राघोपुर बखरी स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में अखंड रामायण पाठ श्रीराम नाम धुन हुई।

जनकपुरधाम में सवा लाख दीये जलाए

इस दौरान श्रीभगवती सीता तीर्थ क्षेत्र समिति के अध्यक्ष तथा सीतामढ़ी से सांसद सुनील कुमार पिंटू सहित अन्य मौजूद रहे। शाम में 1008 दीये जलाए गए। दूसरी ओर, श्रीराम की ससुराल नेपाल के जनकपुरधाम में प्रभु श्रीराम व माता जानकी से जुड़े सभी स्थानों में दीवाली मनाई गई।

जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर में सवा लाख दीये जलाए गए। इससे पूर्व जानकी मंदिर सहित नेपाल विश्व हिंदू परिषद के आयोजन में भक्तों ने नगर दर्शन किया।

जनकपुरधाम में दीपावली।

जनकपुरधाम में दीपावली मनाते लोग।

सीतामढ़ी के सोनबरसा मंदिर चौक पर दिये से लिखा जय श्रीराम। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी पर भारत-नेपाल सीमा पर भी दीपोत्सव मन रहा है।

दीपों से सजा डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का भवन।

बेतिया के सागर पोखर पर दीपोत्सव।

शिवहर: पिपराही में दीपों से सजे घर।

शिवहर: घरों में श्रीराम का पूजन और दीपोत्सव।

जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में दीप जलाते श्रद्धालु।

जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में दीप जलाते श्रद्धालु।

फूलों से सजा और रंग-बिरंगी रौशनी से नहाता सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर।

शिवहर: राम पताका के साथ उत्सव मनाते युवा।

शिवहर: दीपों में श्रीराम।

शिवहर: देकुली धाम में श्री रामोत्सव पर रामलीला।

सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में सीता कुंड पर पंडितों के द्वारा की जा रही आरती का विहंगम दृश्य।

शिवहर: राजकीय इंजीनियरिंग कालेज छतौना के छात्रों द्वारा दीपों के जरिए बनाई गई भगवान श्री राम की छवि।

शिवहर: दीपोत्सव से जगमग इंजीनियरिंग कॉलेज।

सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में सीता कुंड पर पंडितों के द्वारा शंख ध्वनि पर की जा रही आरती का विहंगम दृश्य।

शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज छतौना के छात्रों द्वारा दीपों से बनाई गई झांकी।

शिवहर: दीपों से शिवहर के गांवों में मनाई दीपावली।

बेतिया के कालीबाग मंदिर परिसर में दीपोत्सव।

रंग-बिरंगी रौशनी से नहाता सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर।

रंग-बिरंगी रौशनी से नहाता सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर।

पुनौराधाम सीता कुंंड पर जलाए गए दीप और की गई लाइटिंग । फोटो- अमित सौरभ

बगहा: रामनगर के रामरेखा नदी पर दीपोत्सव के साथ राम आरती करते श्रद्धालु।

मोतिहारी शहर के मंदिर श्रीरामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर दीप जलाती महिलाएं।

सीतामढ़ी के हलेश्वर स्थान में दीपाें की रौशनी से नहाते भोलेनाथ।

शिवहर: देकुली धाम में दीपोत्सव।

शिवहर: देकुली धाम में दीपोत्सव।

बगहा: नगर के कालीघाट में दीपोत्सव में शामिल श्रद्धालु।

शिवहर: हनुमान मंदिर में दीपोत्सव।

सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में सीता कुंड पर दीपोत्सव का नजारा।

रक्सौल मुख्यपथ पर सूर्य मंदिर स्थित तलाब किनारे दीपोत्सव मनाया गया।

दीपों की रौशनी से जगमग करता सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम।

दीपों की रौशनी से जगमग सीतामढ़ी स्थित जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम।

पूर्वी चंपारण के पताही में श्रीरामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर जली श्रीराम ज्योति।

बगहा में रामनगर के रामरेखा नदी पर दीपोत्सव के साथ राम आरती करते श्रद्धालु।

रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के बेरुकही गांव में निकली श्रीराम शोभा यात्रा।

जमुई में शोभायात्रा के दौरान हनुमान जी की वेशभूषा में दिखा बालक।

सासाराम में सामूहिक पाठ करते श्रद्धालु।

झाझा में शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु महिलाएं।

झाझा में निकली शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु।

झाझा में निकाली गई रैली।

औरंगाबाद में सजा बाइपास स्थित पंचदेव मंदिर।

रैली निकले जाने पर राममय हुआ झाझा शहर।

औरंगाबाद में भगवान राम की पूजा करते सांसद सुशील कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी आरती सिंह।

औरंगाबाद के महेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

औरंगाबाद के पंचदेव मंदिर में स्थापित भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमा।

रोहतास में महावीर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

डेहरी में अखंड कीर्तन करते श्रद्धालु।

औरंगाबाद में सुरक्षा के लिए एक घर की छत पर तैनात पुलिसकर्मी।

रोहतास जिला के डेहरी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर पहुंचे श्रद्धालु।

बक्सर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड कीर्तन।

बांका में निकली शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

यह भी पढ़ें

Ram Mandir Photos : राम पताका से पटा शहर; सजे स्टेशन... आज घर-घर जलेंगे दीप, पुलिस कर्मियों को मिला ये आदेश

Ram Mandir Pran Pratishtha : दरभंगा की सुधा मिश्रा ने चित्रों में रची राम कथा, आज अयोध्या में दिखाई जाएगी पेंटिंग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें