Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: ...तो अब CM नीतीश नहीं मांगेंगे बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस? RCP सिंह ने दे दी ये नसीहत

बिहार में एक बार स्पेशल स्टेटस की मांग तेजी से उठ रही है। जदयू के कई नेताओं ने कहा है कि बिहार को स्पेशल स्टेटस मिलना चाहिए। इस सबके बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने नेताओं को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि विशेष दर्जा या पैकेज की मांग छोड़ सभी को केंद्र से वाजिब हक दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

By Arun Ashesh Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 16 Jul 2024 10:35 AM (IST)
Hero Image
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और भाजपा नेता आरसीपी सिंह। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। RCP Singh On Bihar Special Status पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने कहा है कि अब एनडीए के नेताओं को विशेष दर्जा या विशेष पैकेज की मांग छोड़ देनी चाहिए। इसके बदले राज्य के विकास के लिए केंद्र से वाजिब हक दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में बिहार के आठ मंत्री शामिल हैं। सबके पास रोजगार बढ़ाने वाला विभाग है। कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को चाहिए कि वे राज्य में मेगा टेक्सटाइल्स पार्क विकसित करने में सहयोग करें।

अब नियमित रूप से कार्यकर्ताओं से मिलेंगे RCP सिंह

आरसीपी सोमवार को गृह प्रवेश के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि अपना आवास नहीं रहने के कारण 2022 से उनका पटना आना जाना कम हो गया था। अब अपना आवास हो गया है। नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहेंगे।

'संवाद के बिना राजनीति नहीं होती'

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के उपायों पर विचार करने के लिए एक कमिटी बनाए। संवाद के बिना राजनीति नहीं होती है। नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद जरूरी है।

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. कन्हैया सिंह, पूर्व विधायक डा. आरआर कनौजिया, डा. विपीन यादव, डा. प्रभात चन्द्र, प्रवीण चंद्रवंशी, विशन कुमार बिट्टू, अमर सिन्हा एवं प्रीतम सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता आरसीपी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- Mukesh Sahani: दरभंगा में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, मौके पर पहुंची FSL की टीम; इलाके में सनसनी

ये भी पढ़ें- Mukesh Sahani के पिता की हत्या: JDU ने पूछा- क्या तेजस्वी आरोपियों को जानते हैं? पप्पू बोले- नीतीश जी का इकबाल खत्म

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें