Move to Jagran APP

जदयू ने मजबूती से निभाई भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति: आरसीपी सिंह

जदयू सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि पार्टी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति मजबूती से निभाई। नीतीश कुमार देश के एकमात्र नेता हैं जो पूरी निष्ठा से उस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।

By Ravi RanjanEdited By: Updated: Sat, 09 Dec 2017 08:44 PM (IST)
Hero Image
जदयू ने मजबूती से निभाई भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति: आरसीपी सिंह

पटना [राज्य ब्यूरो]। आज ज्यादातर पार्टियां भ्रष्टाचार को शिष्टाचार के रूप में ले रही है, जबकि हमारी पार्टी जदयू ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को मजबूती से निभाया है। शनिवार को जदयू द्वारा एक अणे मार्ग के संवाद कक्ष में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने ये बातें कहीं। कार्यक्रम में भागलपुर, नवगछिया, बांका और जमुई से लगभग 786 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यकर्ताओं के बीच जिला, विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर चुनाव प्रबंधन समिति बनाने पर जोर देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि चुनाव कार्य को मुकम्मल रूप से सम्पन्न कराने के लिए लीगल एवं एकाउंट्स सेल का गठन किया जाएगा।

बूथ लेवल कमेटी का गठन करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि उसमें वार्ड मेंबर एवं सहकारिता का चुनाव लड़े लोगों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, ग्रामीण चिकित्सकों, पूर्व सैनिकों, बिहार पुलिस के रिटायर्ड कर्मियों एवं रिटायर्ड शिक्षकों को भी समुचित स्थान मिले।  

इस मौके पर विधान पार्षद प्रो.रामवचन राय ने कहा कि नीतीश कुमार गांधी की परंपरा के वाहक हैं। लोहिया, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर समेत सभी समाजवादी गांधी के बताए रास्ते पर ही चलते रहे थे। आज नीतीश कुमार देश के एकमात्र नेता हैं जो पूरी निष्ठा से उस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम को विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन, नीरज कुमार और कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार ने संबोधित किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।