Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Municipal Election: 19 नगर निगमों के महापौर व उप महापौर का आरक्षण तय, पटना की मेयर-डिप्टी मेयर होंगी महिलाएं

बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्‍य निर्वाचन आयोग ने 18 नगर निगम के उप महापौर पद के लिए आरक्षण तय कर दी है। इसमें आरा कटिहार गया छपरा दरभंगा पटना पूर्णिया बेगूसराय बेतिया बिहारशहरीफ मुंगेर मुजफ़फरपुर मधुबनीमोतिहारी समस्‍तीपुर सहरसा सासाराम और सीतामढी है।

By Rahul KumarEdited By: Updated: Fri, 09 Sep 2022 01:06 PM (IST)
Hero Image
बिहार नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज। सांकेतिक तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar municipal Chunav:   बिहार में पहली बार महापौर (मुख्य पार्षद) और उप महापौर (उप मुख्य पार्षद) पद के लिए सीधे होने वाले चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को आरक्षण तय कर दिया है। पहले चरण में आयोग ने 19 नगर निगम और 88 नगर परिषद का आरक्षण तय किया है। साथ ही 154 नगर पंचायतों के लिए मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। अब यह संभावना भी प्रबल हो गई है कि आयोग शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर देगा। 

आयोग ने सात नगर निगम में महापौर पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें आरा, गया, छपरा, दरभंगा, पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर शामिल है। हालांकि अभी सभी नगर निकायों का आरक्षण तय नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि आयोग शुक्रवार तक यह काम भी पूरा कर लेगा। इसके बाद पहले चरण में आयोग 224 नगर निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा।

राजधानी पटना में महापौर अनारक्षित वर्ग की महिला होंगी। उप महापौर पद पर पिछडा वर्ग की महिला चुन कर आएंगी। वहीं, मुजफ्फरपुर में पिछड़ा वर्ग अन्य का महापौर और उप महापौर होगा। आरा में अनारक्षित वर्ग की महिला महापौर और उप महापौर होगी। कटिहार में महापौर अनारक्षित महिला और उप महापौर अनारक्षित अन्य वर्ग के होंगे। गया में महापौर अनुसूचित जाति अन्य होंगे।

वहीं, उप महापौर अनुसूचित जाति की महिला होगी। छपरा में अनारक्षित अन्य वर्ग के महापौर और उप महापौर भी अनारक्षित अन्य वर्ग के होंगे। दरभंगा में अनारक्षित महिला और उप महापौर भी अनारक्षित महिला होगी। पूर्णिया में महापौर अनारक्षित अन्य वर्ग के और उप महापौर अनारक्षित महिला होगी। बेगूसराय में महापौर और उप महापौर दोनों पद पर अनारक्षित वर्ग महिला सीट आयोग ने घोषत किया है। इसी तरह बेतिया में भी दोनों पद अनारक्षित महिला रहेगी। बिहारशरीफ में महापौर पिछड़ा वर्ग अन्य को दिया है। वहीं उप महापौर पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया है।

भागलपुर में पिछड़ा वर्ग महिला महापौर होगी। वहीं उप महापौर पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए आरक्षित किया है। मुंगेर में अनारक्षित अन्य वर्ग महापौर और उप महापौर भी अनारक्षित अन्य के लिए घोषित किया गया है। मधुबनी में महापौर और उप महापौर दोनों अनारक्षित वर्ग से होंगे।

मोतिहारी में भी दोनों पद अनारक्षित वर्ग अन्य को दिया है। समस्तीपुर में महापौर अनुसूचित जाति की महिला होगी, जबकि उप महापौर अनुसूचित जाति के अन्य होंगे। सहरसा में दोनों पद अनारक्षित अन्य घोषित किया है। सासाराम में अनारक्षित महिला को दोनों पद दिया गया है। सीतामढ़ी में दोनों पद अनारक्षित अन्य के खाते में गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें