Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार के रिटायर्ड आइपीएस रामचंद्र खान का निधन, कई बड़े अपराधियों को मार गिराया था

Retired IPS Ramchandra Khan Death बिहार के रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी रामचंद्र खान का शनिवार को निधन हो गया। वे पद्मश्री उषा किरण खान के पति थे। उनका नाम गांधीवादी के तौर पर भी लिया जाता है। वे अपराधियों के प्रति बेहद कड़क थे।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Updated: Sat, 09 Apr 2022 10:47 PM (IST)
Hero Image
रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी रामचंद खान। सौजन्‍य - स्‍वजन

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार के पूर्व आइपीएस अधिकारी व गांधीवादी ङ्क्षचतक रामचंद्र खान का निधन शनिवार को पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन से प्रशासनिक महकमे तथा बुद्धिजीवियों के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर है। दिवंगत रामचंद्र खान पद्मश्री ऊषा किरण खान के पति थे। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होकर वे गांधीवादी विचारकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ काफी सक्रिय रहे। 

हमेशा किताबों में खोए रहते थे रामचंद्र खान 

लेेखिका भावना शेखर की मानें तो वे पद्मश्री उषा किरण खान की साहित्यिक यात्रा के सदैव प्रशंसक रहे। जब भी पद्मश्री उषा किरण खान से उनके घर पर मिलने जाते तो रामचंद्र खान किताबों में खोए रहते थे। रामचंद्र खान से कई बार धर्म-दर्शन राजनीति पर बात करने का मौका मिलता था। 

पद्मश्री पत्नी उषा किरण खान की साहित्यिक यात्रा के प्रशंसक रहे हैैं रामचंद्र खान 

लेखिका रानी सुमिता ने कहा कि रामचंद्र खान एक सिद्धांतवादी अधिकारी होने के साथ प्रकांड विद्वान और महान अध्येता थे। वे अपने कार्यक्षेत्र की कठिन और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों का हमेशा निष्ठापूर्वक निर्वाह करते रहे। वे अंग्रेजी साहित्य के विद्यार्थी होने के साथ हिंदी के साथ देश-विदेश के तमाम साहित्य के गहन अनुरागी थे। लेखक डा. ध्रुव के मुताबिक, रामचंद्र खान कवि और संस्कृतिकर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। 

कई अपराधियों को मार गिराया था

1984-85 में बेतिया में आपरेशन ब्लैक पैैंथर अभियान के तहत रामचंद्र खान और रणधीर वर्मा तथा अशोक गुप्ता ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा था। उसके बाद अपराधियों को अपने क्षेत्र से भागना पड़ा था। अभियान के दौरान कुख्यात अपराधी नमरचन्द्र नुनिया को मार गिराया गया था। उस समय रामचंद्र खान बेतिया रेंज के डीआइजी थे। 1987-88 में बेगूसराय के कुख्यात कामदेव सिंह को रणधीर वर्मा और रामचंद्र खान की जोड़ी ने मार गिराया था। ऐसे कई साहसिक कार्य रामचंद्र के नाम रहे। वे कड़क अधिकारी होने के साथ नेकदिल इंसान भी थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें