Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाकर खुद डिप्टी CM बनना चाहते थे ललन सिंह, RJD का अबतक का सबसे बड़ा दावा

Bihar Political News बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सीएम पद के लिए बयानबाजी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुख्यमंत्री पद की ओर इशारा करते हुए तेजस्वी यादव पर हमला बोला। वहीं ललन सिंह के इस बयान पर राजद प्रवक्ता चित्तरंजन ने भी पलटवार करते हुए उन पर निशाना साधा।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sun, 11 Aug 2024 04:04 PM (IST)
Hero Image
ललन सिंह के बयान पर राजद ने किया बड़ा दावा

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में भले ही विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने वाले हो, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर तकरार अभी से शुरू हो गई है।

जदयू के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य और केंद्र में मजबूती के साथ एनडीए सरकार चल रही है।

तेजस्वी यादव जो ख्याली पुलाव बना रहे हैं, वो ख्याली ही रह जाएगा। ललन सिंह का इशारा मुख्यमंत्री पद की ओर था। ललन सिंह का बयान आने के बाद राजद ने इस पर पलटवार किया।

राजद ने किया बड़ा दावा

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि मुख्यमंत्री बनाने की कुंडली जनता लिखती है और तेजस्वी की कुंडली बिहार की जनता लिख चुकी है। अगले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता के आशीर्वाद से बिहार का मुख्यमंत्री बनेंगे।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि दरअसल में ललन सिंह जी ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने और उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था। जिसे तेजस्वी ने खारिज कर दिया था।

'2020 में ही बन जाते मुख्यमंत्री'

उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वे जोड़-तोड़ और साजिश की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। ऐसा रहता तो वे 2020 में ही मुख्यमंत्री बन जाते। उन्हें जनता के आशीर्वाद पर भरोसा है।

यह बात आज भी ललन सिंह को खटक रहा है, इसीलिए वे अब कुंडली की गणना करने लगे हैं। सपना और साजिश की राजनीति वे करते हैं, जिन्हें जनता पर भरोसा नहीं है और जो जनता से जुड़े मुद्दों के बजाय सत्ता की राजनीति करता है।

बता दें कि ललन सिंह फिलहाल केंद्रीय मंत्री हैं और जदयू के कद्दावर नेता भी माने जाते हैं। ये नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं  

ये भी पढे़ं-

Tejashwi Yadav: 'गुजरात को हीरे, बिहार को कीड़े क्यों', मोदी सरकार पर किस लिए भड़के तेजस्वी यादव

लोकसभा चुनाव में विधानसभा सीटों के हिसाब से JDU की बढ़त भाजपा से अधिक, चिराग और मांझी की पार्टी की कैसी रही स्थिति?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर