Move to Jagran APP

बिहार में उपचुनाव वाली सभी सीटों पर महागठबंधन का उम्मीदवार फाइनल, तरारी से राजू यादव कैंडिडेट; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस और वीआईपी की संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। बेलागंज से सुरेंद्र यादव के पुत्र विश्वनाथ कुमार रामगढ़ से जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत कुमार सिंह इमामगंज से रोशन कुमार मांझी और तरारी से सीपीआई माले के राजू यादव महागठबंधन के प्रत्याशी हैं।

By Sunil Raj Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 20 Oct 2024 02:44 PM (IST)
Hero Image
बिहार में उपचुनाव वाली सभी सीटों पर महागठबंधन का उम्मीदवार फाइनल

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए महागठबंधन ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह और वीआइपी नेता की मौजूदगी में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। 

बेलागंज से सुरेंद्र यादव के पुत्र मैदान में

महागठबंधन ने रामगढ़ विधानसभा सीट से जगदानंद सिंह के छोटे पुत्र अजीत कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से विश्वनाथ कुमार, जो सुरेंद्र यादव के पुत्र है। वे राजद के टिकट पर प्रत्याशी बनाए गए हैं।

इसी प्रकार इमामगंज सीट से रोशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी को चुनाव जीतने का जिम्मा दिया गया है। चौथी सीट तरारी जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में ज्यादा चर्चा है। उस सीट से महागठबंधन ने सीपीआई माले के राजू यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

तरारी से भाजपा ने सुनील पांडेय के पुत्र प्रशांत को बनाया उम्मीदवार 

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय कार्यालय ने तरारी व रामगढ़ विधान सभा उप चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। तरारी से विशाल प्रशांत एवं रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह भाजपा उम्मीदवार होंगे।

विशाल प्रशांत उर्फ सुशील पांडेय तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडेय के पुत्र हैं। वे 18 अगस्त को पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के समक्ष अपने पिता नरेन्द्र पांडेय उर्फ सुनील पांडेय के साथ पार्टी मेें शामिल हुए थे।

उसी समय से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। सुनील पांडेय तीन बार लगातार पीरो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। 2010 में पीरो के बदले तरारी विधानसभा के अस्तित्व में आने के बाद वे वहां से चुनाव जीते। 2015 के बाद से यहां भाकपा माले ने खूंटा जमा लिया।

22 अक्टूबर को तरारी सीट से नामांकन करेंगे विशाल

भाजपा उम्मीदवार के रूप में विशाल प्रशांत 22 अक्टूबर को तरारी सीट से नामांकन करेंगे। टिकट की घोषणा होते ही पांडेय समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दूसरी ओर, शाहाबाद अंतर्गत भभुआ के रामगढ़ सीट से घोषित भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह 2015 में चुनाव जीते थे।

2020 के चुनाव में वे लगभग दो हजार के मामूली अंतर से राजद के सुधाकर सिंह से पराजित हुए थे। तरारी और रामगढ़ के विधायकों के संसदीय चुनाव जीतने के कारण रिक्त हुए दोनों सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा ने पहली बार दो महिला प्रत्याशियों पर खेला दांव, क्या है ताजा समीकरण?

झारखंड में सीट बंटवारे के बाद बढ़ी सियासी हलचल! अब बिहार विधानसभा की 125 सीटों पर चुनाव लड़ने की JDU में उठी आवाज

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।