Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'Tejashwi Yadav को नीतीश का लॉकेट पहनकर...', BJP सांसद ने राजद नेता पर बोला जोरदार हमला

Bihar Politics बिहार में सियासी पारा लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही चढ़ने लगा है। इसी क्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी जन विश्वास यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को उन्होंने सिवान में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By Yogesh Sahu Edited By: Yogesh Sahu Updated: Thu, 22 Feb 2024 05:46 PM (IST)
Hero Image
'Tejashwi Yadav को नीतीश का लॉकेट पहनकर...', BJP सांसद ने राजद नेता पर बोला जोरदार हमला

एएनआई, बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। अब एक बार फिर भाजपा ने तेजस्वी पर हमला बोला है।

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव क्या बोल रहे हैं, उसका जवाब तो नीतीश कुमार या उनके लोग देंगे। दरअसल, मीडिया ने गिरिराज से सवाल किया था कि तेजस्वी बोल रहे हैं कि नीतीश को साथ नहीं ले रहे थे, उन्होंने हाथ जोड़े तब जाकर हम जदयू के साथ गठबंधन में गए।

गिरिराज सिंह ने इसके बाद कहा कि नीतीश कुमार ने 2015 में लालू प्रसाद यादव को और उनके पुत्र को राजनैतिक जीवन देने का काम किया था। जो वनवास चले गए थे। उनको तो नीतीश कुमार को गाली देने के बजाय उनका लॉकेट पहनकर घूमना चाहिए।

सिवान में तेजस्वी ने नीतीश पर साधा था निशाना

दरअसल, बृहस्पतिवार को तेजस्वी यादव ने अपनी जन विश्वास यात्रा के तहत सिवान में जनसभा को संबोधित किया था। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। यहां उन्होंने बिहार को अव्वल बनाने का दावा भी किया। इसके साथ ही उन्होंने 17 महीने बनाम 17 साल की सरकार को लेकर भी सीएम को घेरा।

तेजस्वी ने एक बार फिर 'माय-बाप' का हवाला देकर राजद को ए टू जेड की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि सभी जाति के गरीब-बेरोजगार लोगों को नौकरी दिलाने का काम हमारी पार्टी करेगी। इस दौरान तेजस्वी के साथ विधायक आलोक कुमार, सांसद मनोज झा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी आदि मौजूद रहे।

— ANI (@ANI) February 22, 2024

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav की रैली में जेबकतरों का आतंक, इतने लोगों का उड़ा ले गए पर्स; एक पकड़ में आया तो...

'केके पाठक की Video Clip आप देख लें...', विधानसभा में हो-हल्ला, सरकार से मिला दो टूक जवाब

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें