Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राजद ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी किए मनोनीत, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजद ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किए हैं। पा4टी का कहना है कि राजद पहली ऐसी पार्टी है जिसने सभी जिलों के सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में महिलाओं को मनोनीत किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Updated: Tue, 02 Aug 2022 08:01 PM (IST)
Hero Image
राजद ने पदाधिकारियों के नियुक्ति की है। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण टीम, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किए हैं। राज्य के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी देवकिशुन ठाकुर, इ. अशोक यादव एवं सारिका पासवान ने कहा कि राजद पहली ऐसी पार्टी है जिसने सभी जिलों के सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में महिलाओं को मनोनीत किया है। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिले के राजेन्द्र राम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं रूबी सिंह को सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार बगहा के अरविंद कुमार सहनी एवं डा. शबनम आसिफ, पूर्वी चंपारण के केदार प्रसाद एवं सुनीता यादव, गोपालगंज के शिवचन्द्र राम एवं मंजू देवी, सिवान के रेयाजुल हक राजू एवं अनीता भारती, सारण के अनिल कुमार सहनी एवं नीलम देवी, वैशाली के कुमार सर्वजीत एवं प्रतिमा सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इसी तरह मुजफ्फरपुर के डा. शमीम अहमद एवं सुचित्रा चौधरी, मुजफ्फरपुर महानगर के हरिवंश पासवान एवं डा. राजमणी, सीतामढ़ी के मो. कारी सोहैब एवं मृदुला ठाकुर, शिवहर के कार्तिकेय कुमार एवं रेणू सहनी, मधुबनी के ऋषि मिश्रा एवं चन्द्रावती सिंह देवी, दरभंगा के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव एवं वीणा देवी, दरभंगा महानगर के पीके चौधरी एवं पिंकी राय, समस्तीपुर के सुनील कुशवाहा एवं प्रेमलता यादव, बेगूसराय के रणविजय साहू एवं रंजू सहनी, बेगूसराय महानगर के प्रो. कुमार चन्द्रदीप एवं कामिनी कुमारी, सुपौल के  सीताराम यादव एवं गुंजन देवी, सहरसा के प्रो. चन्द्रशेखर यादव एवं रागिनी रानी, मधेपुरा के डा एज्या यादव एवं संजीव कुमार मिश्रा, अररिया के मो. साउद आलम एवं विजय लक्ष्मी साहू, किशनगंज के तारकेश्वर ठाकुर एवं सुशीला भारती, पूर्णियां के विश्वमोहन मंडल एवं कामिनी गोयल, पूर्णियां महानगर के प्रो. खालिद एवं चन्द्रिका सिंह, कटिहार के सतानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव एवं सपना गुप्ता, भागलपुर के नीरज कुमार एवं अनीता चौधरी को मनोनीत किया गया है।

वहीं, भागलपुर महानगर के विजय कुमार विजय एवं प्रतिमा चौरसिया, बांका के तिरूपतिनाथ एवं  बबीता यादव, मुंगेर के डा अजय कुमार सिंह एवं रिंकू राज, मुंगेर महानगर के तेजनारायण खेड़वार एवं ब्यूटी सिंह, खगड़िया राकेश रौशन एवं सावित्री कुशवाहा, लखीसराय के श्रवण कुशवाहा एवं रेखा चौधरी, शेखपुरा के रिंकू यादव एवं नमीता नीरज, जमुई के महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी एवं अक्रांत दास, नालंदा के अशोक कुमार गुप्ता एवं शकुन्तला प्रजापति, बिहारशरीफ के अजय कुमार सिंह एवं डां शारदा कुमारी, बाढ़ के सौरभ कुमार एवं मुन्नी माधवी, पटना के मो. कामरान एवं मंजू यादव, पटना महानगर के कुमर राय एवं संध्या राय, भोजपुर के अनिल कुमार साधु एवं पूनम यादव, बक्सर के वृषिण पटेल एवं आरती देवी, रोहतास के मो. नवाज आलम उर्फ अनवर आलम एवं देवी किरण, कैमूर के विनय यादव एवं जिप्सा आनंद, औरंगाबाद के मुजफ्फर हुसैन राही एवं गीता मंडल, जहानाबाद के फतेह बहादुर सिंह एवं सीमा गुप्ता, अरवल के डां उर्मिला ठाकुर एवं विरेन्द्र गोप, गया के सतीश कुमार दास एवं सरोज देवी, गया महानगर के सच्चिदानंद यादव एवं सुषमा देवी, नवादा की ऋतु जायसवाल एवं केडी यादव एवं नवगछिया जिला के चक्रपाणी हिमांश को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पूनम झा को सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें