Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RJD ने शेयर किया नीतीश कुमार की लालू-तेजस्वी से मुलाकात का वीडियो, विश्वसनीयता पर कही बड़ी बात; सियासी हलचल तेज

राजद ने एक वीडियो शेयर कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार का एक वीडियो जारी किया जिसमें वे भाजपा में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार का अस्तित्व संकट में था वे पार्टी को बचाने के लिए लालू प्रसाद राबड़ी देवी और तेजस्वी के सामने पहुंचे थे।

By Sunil Raj Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 13 Sep 2024 07:38 PM (IST)
Hero Image
राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता नहीं रह गई: राजद

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता नहीं रह गई है। कसम खाकर गठबंधन बनाते हैं परंतु कभी उसका पालन नहीं करते। शुक्रवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री का एक वीडियो जारी कर उन पर यह आरोप लगाए।

नीतीश कुमार झूठ बोलते हैं

जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार लगातार झूठ बोलते रहते हैं। कुर्सी से चिपके रहने के लिए बार-बार गठबंधन बदलते रहे हैं। जब भाजपा ने उन्हें शून्य पर आउट करने की साजिश रची थी, तो महागठबंधन में आने के लिए उन्होंने माफी मांगी थी। तब कहा था अब कभी भाजपा में कभी नहीं जाएंगे।

जगदानंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा था मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा भाजपा के बारे में उन्होंने क्या नहीं कहा, यह किसी से छिपा नहीं।

नीतीश कुमार की एक ही उपलब्धि

जगदानंद ने कहा नीतीश कुमार की एक ही उपलब्धि रही है कि ये कभी भी किसी के साथ जा सकते हैं। उन्होंने कहा, जब उनका अस्तित्व संकट में था वे अपना राजनीतिक अस्तित्व और पार्टी को बचाने के लिए लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी के सामने पहुंचे थे, जिसका वीडियो आज पार्टी साझा कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेसिंग में जयप्रकाश नारायण यादव, बीनू यादव, विजय कृष्ण, तनवीर हसन, शिवचन्द्र राम, रणविजय साहू समेत दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने खड़ा किया सवाल, नीतीश की पार्टी ने 24 घंटे में दे दिया जवाब

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के दावे से सियासी भूचाल, JDU-BJP की बढ़ाई टेंशन; किया 2020 के चुनाव का खुलासा

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी के चौके पर JDU का छक्का, लालू का 2015 वाला राज खोला; कहा- हमारे पास सबूत भी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर