Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: आज इन छह जिलों में होगा राजद कार्यकर्ता संवाद, ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Bihar News राजद के राज्यस्तीय जिला कार्यकर्ता संवाद का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू होगा। पहले दिन छह जिलों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संकल्पों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू होगा।

By Rajat Kumar Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Thu, 18 Jan 2024 11:29 AM (IST)
Hero Image
आज बिहार के छह जिलों में आरजेडी का संवाद (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: राजद के राज्यस्तीय जिला कार्यकर्ता संवाद का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू होगा। पहले दिन छह जिलों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।

इसके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संकल्पों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू होगा।

ये नेता रहेंगे मौजूद

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि पटना जिला के कार्यकर्ता संवाद में मंत्री मो शमीम अहमद, जहानाबाद में डा. रामानंद यादव, औरंगाबाद में आलोक कुमार मेहता, अरवल में प्रोफेसर चंद्रशेखर, मधुबनी में कुमार सर्वजीत और लखीसराय में जनसंवाद होगा।

शुक्रवार को नवादा में मो शाहनवाज आलम की उपस्थिति में कार्यकर्ता संवाद होगा। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रवक्ता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष आदि मौजूद रहेंगे। पहले चरण में 10, 11 एवं 12 जनवरी को राज्य के 31 जिलों में कार्यकर्ता संवाद किया जा चुका है।

24 जनवरी को तेजस्वी और लालू भी रहेंगे मौजूद

जाज ने बताया कि 24 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मशताब्दी समारोह पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे।

यह भी पढ़ें

Bihar News: इस जिले में 20 जनवरी को लगेगा 'रोजगार' शिविर, सैलरी और योग्यता की जानकारी भी आई सामने

Lalu Yadav: क्या नीतीश कुमार नाराज हैं? लालू यादव ने दिया क्लियर कट जवाब, सीट शेयरिंग पर कह दी बड़ी बात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें