Move to Jagran APP

Samrat Chaudhary: अयोध्या पहुंचने के बाद सम्राट चौधरी ने क्या क्या किया? सरयू में कई मंत्रियों ने भी लगाई डुबकी

Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सरयू नदी में स्नान करने के बाद पगड़ी उतार दी। इसके साथ उन्होंने मुंडन भी कराया। मीडिया के साथ बातचीत में सम्राट चौधरी ने कहा कि वह भगवान राम में चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित करेंगे। बता दें कि सम्राट चौधरी ने पिछले 22 महीने से पगड़ी नहीं उतारी थी।

By Raman Shukla Edited By: Mukul Kumar Published: Wed, 03 Jul 2024 12:47 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2024 12:47 PM (IST)
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Politics In Hindi उपमुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बुधवार की सुबह सरयू नदी में स्नान कर घाट पर ही मुंडन कराकर अपना मुरेठा (पगड़ी) सरयू नदी में प्रवाहित कर दी। इसके बाद रामलला का दर्शन-पूजन किया। उनके साथ नीतीश सरकार के पांच मंत्री, भाजपा पदाधिकारी व कई विधायक थे।

भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुरेठा बांधते हुए प्रण लिया था कि वह इसे तब उतारेंगे, जब बिहार में सत्तासीन महागठबंधन सरकार को गिरा कर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे।

बाद में परिस्थितियां बदलीं और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में जदयू व भाजपा गठबंधन की सरकार बन गई। इसमें सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बने हैं।

सम्राट चौधरी के साथ में रहे कई मंत्री-विधायक 

जनवरी में उन्होंने रामलला के चरणों में अपना मुरेठा समर्पित करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में वह रामनगरी पहुंच कर मुरेठा सरयू नदी में बहा दी। बुधवार की सुबह स्नान के बाद सरयू घाट पर मुंडन कराकर रामलला का दर्शन-पूजन किया।

उनके साथ बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री जनकराम, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार, पीएचईडी मंत्री नीरज सिंह बब्लू, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान व पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता तथा प्रदेश महामंत्री भाजपा जगनाथ ठाकुर व राजेश वर्मा सहित कई विधायक एवं युवा मोर्चा के कई पदाधिकारियों ने भी डुबकी लगाई।

यह भी पढ़ें-

Samrat Chaudhary: राहुल गांधी के बयान पर सियासत तेज, सम्राट चौधरी ने कह दी भावुक करने वाली बात; बोले- सनातनियों को...

Bihar Politics : 'कांग्रेस का असली चरित्र ही...', हिंदुओं वाले बयान पर मंगल पांडेय ने दी प्रतिक्रिया


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.