Move to Jagran APP

Sanjay Jha: जदयू की कमान मिलते ही जोश में दिखे संजय झा, पटना पहुंचते ही कर दिया बड़ा एलान

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा पहली बार गुरुवार को पटना पहुंचे। यहां बैंड बाजा बजा कर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। संजय झा भी फुल जोश में नजर आए। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नीतीश कुमार का धन्यवाद किया। साथ ही एलान किया कि 2025 के चुनाव में 2010 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

By Jagran News Edited By: Rajat Mourya Published: Thu, 04 Jul 2024 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2024 01:44 PM (IST)
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

जागरण टीम, पटना। Sanjay Jha And Nitish Kumar जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा सदस्य संजय झा पहली बार गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख संजय झा भी काफी जोश में नजर आए और उन्होंने बड़ा एलान कर दिया।

संजय झा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, हम अपने नेता माननीय नीतीश कुमार जी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। बिहार में हम पार्टी का आधार बढ़ाएंगे। नीतीश कुमार जी के कामकाज को और बिहार मॉडल को दूसरे राज्यों में लेकर जाएंगे।

इन तीन राज्यों पर संजय झा का फोकस

संजय झा ने एलान किया कि उनको फोस तीन राज्यों पर विशेष रूप से रहेगा। संजय झा ने कहा कि यूपी-दिल्ली और झारखंड में पार्टी का बेस बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

संजय झा ने कर दिया बड़ा एलान

संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट ने आपको सिग्नल दिखा दिया कि 2025 के विधानसभा में क्या होगा। लोकसभा चुनाव में 177 सीटों पर हम लोग लीड किए हैं। 2010 से भी ज्यादा सीटें 2025 में जीतेंगे। नीतीश कुमार जी हमेशा सरप्राइज देते हैं।

संजय झा का जोरदार स्वागत

बता दें कि संजय झा के स्वागत की तैयारी में जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी पटना में जगह-जगह पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। उनके स्वागत की तैयारी पटना एयरपोर्ट से लेकर जदयू कार्यालय तक की गई है।

बता दें कि 29 जून को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया था।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: अपने पास सत्ता, फिर भी नाराज हैं CM नीतीश कुमार; IAS अफसर के आगे जोड़ लिए हाथ

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'अगले साल जुलाई तक...', नीतीश कुमार का किसानों के लिए बड़ा एलान; वर्षों की परेशानी होगी दूर


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.