Move to Jagran APP

Patna News: पटना वालों की बल्ले-बल्ले, स्पाइस जेट ने चलाई 7 जोड़ी नई फ्लाइट; इन बड़े शहरों को करेगी कवर

Patna News दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर घर वापस लौटने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए स्पाइस जेट ने सात जोड़ी नई उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। ये उड़ानें 27-28 अक्टूबर से मुंबई दिल्ली हैदराबाद गुवाहाटी अहमदाबाद सहित अन्य शहरों से परिचालित होंगी। पूजा के बाद भी ये अतिरिक्त विमान सेवाएं जारी रहेंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

By Chandra Shekhar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 19 Oct 2024 01:47 PM (IST)
Hero Image
पटना से स्पाइसजेट की 7 जोड़ी नई फ्लाइटें चलेंगी (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: दीपावली व छठ पूजा में घर वापस लौटने वाले लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। दूसरे शहरों से आने वाली तमाम ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। इन शहरों से आने वाली बसों में भी जगह नहीं है। यहां तक कि इन शहरों से आने वाले विमानों का किराया भी आसमान छूने लगा है।

ऐसे में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए स्पाइस जेट की ओर से सात जोड़ी नई उड़ानों का परिचालन देश के विभिन्न शहरों से करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से अधिकांश उड़ानें 27 अथवा 28 अक्टूबर से शुरू की जा सकती हैं। मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी व अहमदाबाद समेत अन्य शहरों से अतिरिक्त विमान सेवा शुरू की जाएगी जो पूजा के बाद भी जारी रहेगी।

 पढ़िए टाइम टेबल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसजी 324 मुंबई से 14.00 बजे उड़ान भरकर 16.35 बजे पटना लैंड करेगी। पटना से यह एसजी 325 बनकर 17.10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और 19.25 बजे मुंबई लैंड करेगी। एसजी 533 नंबर की विमान पटना से 12.55 बजे उड़ान भरकर 15.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यहां से 15.50 बजे एसजी 534 नंबर उड़ान भरकर 17.35 बजे पटना लैंड करेगी।

इसी तरह एसजी 3651 नंबर की विमान गुवाहाटी से 10.00 बजे उड़ान भरकर 11.25 बजे पटना लैंड करेगी। पटना से यह 11.55 बजे उड़ान भरकर 13.10 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इसी तरह एसजी 753 14.10 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 15.50 बजे पटना एवं पटना से 16.30 बजे दिल्ली के लिए वापस उड़ान भरेगी। इसी तरह बेंगलुरु से एसजी 327 11.10 बजे उड़ान भरकर 13.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

दरभंगा से 14.30 बजे उड़कर 17.10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। एसजी 345 चेन्नई से 19.05 बजे उड़ान भरेगी और 21.15 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह 22.05 बजे उड़कर 00.20 बजे चेन्नई पहुंचेगी। एसजी 531 बेंगलुरु से 9.45 बजे उड़ान भरेगी और 12.20 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह एसजी 532 बनकर 18.10 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी और 20.55 बजे पहुंचेगी।

स्पाइस जेट की सुविधाएं

स्पाइस जेट एक लोकप्रिय लो-कॉस्ट एयरलाइन है जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें संचालित करती है। यह एयरलाइन अपनी सेवाओं में विविधता प्रदान करती है।, जैसे कि स्पाइसमैक्स, स्पाइस कैफे, यू 1स्ट, इंटरनेशनल कनेक्शन बैगेज, टैक्सी, वीजा सर्विसेज, स्पाइस अस्योरेंस, ट्रेवल असिस्टेंस सर्विसेज देती हैं।

स्पाइस जेट विशेष सहायता सेवाएं भी प्रदान करता है, जैसे कि व्हीलचेयर सेवा, कृत्रिम अंगों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सहायता, दृष्टि बाधित यात्रियों के लिए सहायता, और श्रवण बाधित यात्रियों के लिए सहायता।

Ara News: आरा जंक्शन पर ठहरने वाली कई ट्रेनें 1 दिसंबर से रहेंगी रद्द, पढ़ लीजिए पूरी लिस्ट यहां

Bihar Train News: 16 अक्टूबर से बंद हो जाएगी देवघर से चलने वाली यह ट्रेन, भागलपुर होकर लगाती है फेरे

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।