Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोलकाता दुष्कर्म कांड पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, CM ममता के बचाव में क्या बोले TMC सांसद?

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि दुष्कर्म की इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम होगी। लेकिन जहां भगवा पार्टी शासन में थी और इस प्रकार की घटनाएं हो रही थी तो उस वक्त इस्तीफा क्यों नहीं मांगा गया।उन्होंने कहा कि मणिपुर यूपी हाथरस और जम्मू के कठुआ कांड पर प्रधानमंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं मांगा गया।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 09 Sep 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
कोलकाता दुष्कर्म मामले पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता सरकार का बचाव किया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

राज्य ब्यूरो, पटना। तृणमूल कांग्रेस नेता, सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कोलकाता दुष्कर्म कांड को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोलकाता दुष्कर्म के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगकर भाजपा दुष्कर्म कांड का राजनीतिकरण कर रही है। शत्रुघ्न रविवार को पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पीएम मोदी से क्यों नहीं मांगा गया इस्तीफा? 

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि दुष्कर्म की इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम होगी। लेकिन, जहां भगवा पार्टी शासन में थी और इस प्रकार की घटनाएं हो रही थी तो उस वक्त इस्तीफा क्यों नहीं मांगा गया।उन्होंने कहा कि मणिपुर, यूपी, हाथरस और जम्मू के कठुआ कांड पर प्रधानमंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं मांगा गया।

ममता सरकार के बचाव में क्या बोले शत्रुघ्न

सिन्हा ने कहा कि ममता सरकार इस घटना के खिलाफ कठोर अपराजित विधेयक लेकर आई है। यह एक अनुकरणीय दुष्कर्म विरोधी कानून है। हमें उम्मीद है कि इसे जल्द ही राज्यपाल से मंजूरी मिल जाएगी।

अन्य राज्यों को भी इसी तरह के कदम उठाने की जरूरत पर शत्रुघ्न ने बल दिया। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा एक मोबाइल क्लीनिक के उद्घाटन के लिए अपने गृह नगर में थे। इस क्षेत्र का सांसद के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा ने दो बार प्रतिनिधित्व किया है। इस क्लीनिक को निजी संगठन एआइसीटी ग्लोबल द्वारा चलाया जाएगा।

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि मेरे पास तब स्वास्थ्य विभाग था। मुझे इस बात पर गर्व है कि एम्स, पटना की सैद्धांतिक मंजूरी मेरे कार्यकाल के दौरान दी गई थी।

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Murder Case: ममता बनर्जी तत्काल बुलाएं कैबिनेट की बैठक, राज्यपाल ने दी CM को नसीहत