Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पूछा- मोदी बन सकते हैं PM तो तेजस्वी CM क्यों नहीं; 2024 में गेमचेंजर होंगी ममता

शत्रुघ्न सिन्हा ने सवाल किया कि जब मोदी पीएम बन सकते हैं तो तेजस्वी सीएम क्यों नहीं बन सकते? उन्होंने विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास के लिए की नीतीश कुमार की प्रशंसा भी की। इसके साथ ही 2024 में ममता बनर्जी को गेम चेंजर बताया।

By Arun AsheshEdited By: Yogesh SahuUpdated: Thu, 23 Feb 2023 04:59 PM (IST)
Hero Image
मोदी पीएम बन सकते हैं तो तेजस्वी सीएम क्यों नहीं : शत्रुघ्न

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने में क्या बुराई है।

उन्होंने कहा कि संख्या बल हो, जन समर्थन हो तो हम और आप भी सीएम-पीएम (मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री) बन सकते हैं। शत्रुघ्न गुरुवार की सुबह पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना दोस्त बताया। सिन्हा ने कहा कि अगर हमारे दोस्त नरेन्द्र मोदी को सक्षम पीएम माना जाता है तो तेजस्वी यादव में क्या कमी है!

मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बीच वर्षों की दोस्ती है। भाजपा के सांसद रहते हुए शत्रुघ्न ने रांची जेल में लालू प्रसाद यादव से भेंट भी की थी।

2019 के लोकसभा चुनाव में वे पटना साहिब से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। राजद ने उनका समर्थन किया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि देश में राहुल गांधी सहित कई नेता प्रधानमंत्री पद के लिए सक्षम हैं।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं। वह जबरदस्त नेता हैं। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस बात के लिए प्रशंसा की कि वे देश के विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिन प्रधानमंत्री, उनकी पार्टी और उनके दोस्तों के लिए अच्छे नहीं रहेंगे।

यह भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश सहनी के सहारे बड़ा हो रहा राजग का कुनबा, क्या बदलते समीकरण से चुनाव पर पड़ेगा असर?

यह भी पढ़ें: लालू को सुशील मोदी की सलाह- अपने 'लाल' को CM बनाने का सपना कर लें पूरा, नीतीश फिर 'धोखा' देने की कर रहे तैयारी

यह भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा अब 28 से विरासत बचाओ यात्रा पर निकलेंगे, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि से करेंगे आगाज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें