Move to Jagran APP

Bihar Politics: विशेष पैकेज से पहले नीतीश से क्या चाहते हैं शिवानंद तिवारी? खुद बताकर कर दिया क्लियर

Bihar Political News राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को सलाह देते हुए कहा कि केंद्र से विशेष पैकेज मांगने से पहले राज्य की काननू व्यवस्था को ठीक करें। शिवानंद तिवारी ने कहा कि अभी स्थिति इस तरह बिगड़ी हुई है कि राज्य सरकार बजट की राशि नहीं खर्च कर पाती है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि शासन व्यवस्था में भ्रष्टाचार चरम पर है।

By Arun Ashesh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 19 Jul 2024 08:16 PM (IST)
Hero Image
शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि केंद्र से विशेष पैकेज मांगने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपने शासन प्रशासन को ठीक करें।अभी हालत यह है कि राज्य सरकार बजट की राशि नहीं खर्च कर पाती है।

शासन व्यवस्था में भ्रष्टाचार का घुन लगा: शिवानंद तिवारी

शिवानंद तिवारी ने कहा कि शासन व्यवस्था में भ्रष्टाचार का घुन लगा हुआ है। सरकार के मंत्री डा. दिलीप जायसवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुंह खोला है। हम उनके साहस की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने प्रश्न किया-क्या ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था के द्वारा बिहार को आगे बढ़ाया जा सकता है।

नीतीश कुमार को प्राथमिकताएं बदलनी होगी: शिवानंद तिवारी

शिवानंद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि खर्च करने के मामले में भी नीतीश कुमार को अपनी प्राथमिकताएं बदलनी होगी। अभी मुख्यमंत्री ने बिहार म्यूज़ियम से पुराने म्यूजियम को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे सुरंग के काम में तेज़ी लाने का निर्देश दिया है।

दोनों म्युजियम के बीच लगभग एक किलोमीटर की दूरी होगी।इस दूरी को तय करने के लिए पांच सौ करोड़ से ज्यादा खर्च हो रहा है।इस खर्च का बिहार के विकास से कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary: 'मुकेश सहनी के पिता का हत्यारा लालू परिवार', सम्राट चौधरी के बयान से गरमाई बिहार की सियासत

ihar Politics: 'फिलिस्तीन का झंडा फहराने में बुराई नहीं...', मुकदमे वापस लें; बिहार के इस नेता के बयान से घमासान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।