Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News : मोस्ट वांटेड नक्सली राजकुमार भोजपुर जिले से गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा STF के हत्थे

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने खूंखार नक्सली राजकुमार को अरेस्टर किया है। उसे भोजपुर से गिरफ्तार किया गया है। नक्सली राजकुमार सिंह के विरुद्ध भोजपुर और औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में हत्या रंगदारी आर्म्स एक्ट सहित कई नक्सली कांड दर्ज हैं। एक दिन पूर्व एसटीएफ ने औरंगाबाद से नक्सली संगठन से जुड़े फरार अभियुक्त राजेश सिंह उफ्र राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया था।

By Rajat Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Sat, 25 May 2024 01:53 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Crime News बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने भोजपुर से वांछित नक्सली राजकुमार सिंह उर्फ विजय सिंह उर्फ शुक्ला जी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर एसटीएफ और भोजपुर जिला बल ने भोजपुर के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नक्सली को गिरफ्तार किया।

नक्सली राजकुमार सिंह के विरुद्ध भोजपुर और औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई नक्सली कांड दर्ज हैं।

नक्सली राजकुमार उक्त नक्सली हमले का भी आरोपित

वर्ष 2018 में औरंगाबाद जिले के देव थाना अंतर्गत ग्राम सुदी बिगहा में एमएलसी राजन सिंह के घर पर नक्सलियों ने हमला कर उनके चाचा की हत्या की थी। इस दौरान परिसर में खड़े वाहनों में भी आग लगा दिया गया था। नक्सली राजकुमार उक्त नक्सली हमले का भी आरोपित है।

इसके एक दिन पूर्व एसटीएफ ने औरंगाबाद से नक्सली संगठन से जुड़े फरार अभियुक्त राजेश सिंह उफ्र राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया था। उसके पास से नक्सली पर्चा, लेवी रसीद और अर्द्धनिर्मित हथियार भी बरामद किए गए थे। उसके विरुद्ध औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें-

Nitish Kumar : नीतीश ने तेजस्वी यादव के बारे में क्या कह दिया ऐसा? बिहार में मची सियासी खलबली, कहा- उनसे पूछिए...

इंडी गठबंधन में PM पद के कौन-कौन दावेदार? बिहार में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया सबकुछ, बढ़ी सियासी हलचल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें