Move to Jagran APP

Patna Dumka Train: पटना से दुमका के लिए चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; पौने सात घंटे में पूरा होगा सफर

बिहार की राजधानी पटना से दुमका तक सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे ने इसकी घोषणा कर दी है। खरमास के तत्काल बाद इसकी शुरुआत संभव है। पटना से 13334 नंबर की यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6.45 बजे रवाना होगी। 8.52 बजे यह ट्रेन किउल पहुंचेगी और यहां से 11.05 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 13.30 बजे यह ट्रेन दुमका पहुंचेगी।

By Chandra Shekhar Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 09 Jan 2024 08:20 PM (IST)
Hero Image
पटना से दुमका के लिए चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, पटना। Patna To Dumka Train पटना से दुमका के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन पटना से दुमका की दूरी महज पौने सात घंटे में ही तय कर लेगी। जबकि पटना से भागलपुर की दूरी मात्र चार घंटे 20 मिनट में तय होगी।

पटना से दुमका के बीच राजेंद्र नगर, बख्तियारपुर, बाढ़, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुलतानगंज, भागलपुर, बरहट, हंसडीहा, नोनीहाट, भतुरिया, बारा पलसी रुकते हुए दुमका पहुंचेगी। अभी तक परिचालन तिथि निर्धारित नहीं की गई है। खरमास के तत्काल बाद इसकी शुरुआत संभव है।

पटना दुमका सुपरफास्ट ट्रेन का रूट

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पटना से 13334 नंबर की यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6.45 बजे रवाना होगी। 8.52 बजे यह ट्रेन किउल पहुंचेगी और यहां से 11.05 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 13.30 बजे यह ट्रेन दुमका पहुंचेगी। वहां से 13333 नंबर की यह ट्रेन 14.05 बजे खुलकर 16.32 बजे भागलपुर और 18.50 बजे किउल होते हुए रात में 21.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

सूचना है कि धनबाद से पटना आने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस सुबह साढ़े पांच बजे ही पटना जंक्शन पहुंच जाती है। यहां से यह ट्रेन वापस रात में 11.30 बजे के बाद ही धनबाद के लिए रवाना होती है। इसी रैक को पटना से दुमका तक चलाया जाएगा। 14 जनवरी या इसके ठीक बाद से इस ट्रेन के परिचालन की घोषणा की जा सकती है। रेलवे बोर्ड से इसकी स्वीकृति पूर्व मध्य रेल को मंगलवार को ही मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: तेजस्वी यादव को जदयू के नेता ही दिखा रहे आईना! बोले- अगर आपको मंदिर पसंद नहीं तो...

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav के किले में सेंध लगाएंगे Mohan Yadav? बिहार में भाजपा चलाएगी मिशन 'Y'

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।